क्या आपकी कोई छुपी हुई गवाही हैं?
क्या आप जानते हैं कि चमत्कार का भी एक दूसरा पहलू होता है?
आप सोचेंगे कि जब कोई चमत्कार होता है, तो हर कोई ख़ुश होता होगा और उसके बारे में सुनकर जश्न मनाता होगा। लेकिन हक़ीक़त में अक्सर ऐसा नहीं होता।
कल हमने उस इंसान के चंगे होने के चमत्कार के बारे में बात की थी, जो जन्म से अंधा था। (आप यह कहानी यूहन्ना ९ में पढ़ सकते हैं)।
जिस पल जन्म से उस अंधे इंसान की आँखें खुलीं और उसने पहली बार दुनिया को देखा, वह पल निश्चय ही अवर्णनीय ख़ुशी और विस्मय से भरा होगा और शायद वह यह चाहता होगा कि जो कोई इस विषय में जाने तो उसके साथ जश्न मनाए…लेकिन मामला कुछ इस तरह नहीं था।
लेकिन इसके बजाय, लोगों ने कहा:“क्या यह वही आदमी नहीं है जो बैठकर भीख माँगता था?”“नहीं,’ कुछ लोगों ने कहा, ‘यह बस उसके जैसा दिखता है! यह मुमक़िन नहीं!”
लोगों ने उस पर शक़ किया।लोगों ने उसे फ़िर नज़रअंदाज़ किया।लोगों ने उसे बदनाम भी किया।
क्यों? क्योंकि चमत्कार हमारी सोच के हदों को चुनौती देते हैं। वे हमें उस बात पर सवाल करने पर मजबूर करते हैं जिसे हम सच मानते आए थे।
उन्होंने पूछा, *‘तेरी आँखें कैसे खुल गईं?’ उस आदमी ने जवाब दिया “जिसे यीशु कहते हैं, उसने मिट्टी बनाई…” - यूहन्ना ९:११
बस इतना ही। यीशु! मिट्टी! बनाई!
यह दिखावा नहीं था। बिल्कुल तर्क और समझ के हिसाब से सही भी नहीं था। न ही किसी धार्मिक ढाँचे में सही बैठता था। लेकिन यह काम कर गया।
यूहन्ना ९ का बाकी हिस्सा लगभग ऐसा लगता है जैसे कोई मज़ाक चल रहा हो, उस आदमी से ऐसे सवाल-जवाब किए जाते हैं जैसे वो कोई मुजरिम हो। यहाँ तक कि उसके माता-पिता को भी घसीटकर लाया जाता है!
मगर वह अंधा बार-बार यही दोहराता गया... (आयत २५): “एक बात मैं जानता हूँ: मैं अंधा था, लेकिन अब देख सकता हूँ।”
उसने कोई बड़ी डिग्री हासिल नहीं की थी, न ही उसे सारे जवाब मालूम थे। मगर उसके पास उसकी गवाही थी। उसने ख़ुदा के सामर्थ को देखा था और उसी को मज़बूती से थामे रहा।
आपकी भी अपनी एक गवाही है। हो सकता है कि वह जन्म से अंधे इंसान के चंगे होने जितनी बड़ी न लगे, लेकिन ख़ुदा ने आपकी ज़िंदगी में भी यक़ीनन सामर्थी काम किए होंगे। इसलिए यह ज़रूरी है कि आप उन्हें दूसरों के साथ साझा करें, चाहे लोग कैसा भी जवाब दें।
मैं भी आपकी गवाही सुनना चाहूँगा। आप उसे इस दिए हुए लिंक पर साझा कर सकते हैं।
यह लेख 'चमत्कार का सफ़र' ई-बुक से लिया गया है। अगर आप इस कहानी पर और गहराई से मनन करना चाहते हैं, तो इस ई-बुक को मुफ़्त में डाउनलोड करें। इसमें इस चमत्कार से हमारी ज़िंदगी में मिलने वाले कई सबक़ हैं और साथ ही सोचने-समझने के लिए दिलचस्प सवाल दिए गए हैं। मैं आपको इसे ज़रूर पढ़ने की सलाह देना चाहता हूँ!