• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 3 जून 2026

क्या आपके पास कोई है जो आपको छुड़ाने के लिए सब कुछ क़ुर्बान कर दे?

Publication date 3 जून 2026

कॅमरॉन, शायद उन सब इंसानों में से एक निस्वार्थ इंसान हैं जिसे मैं जानती हूँ। यही बात मुझे उसमें सबसे ज़्यादा पसंद है, क्योंकि यह मुझे यीशु मसीह की याद दिलाती है। यह मुझे बाइबल के एक और शख़्स की भी याद दिलाती है, एक ऐसा शख़्स, जिसमें यीशु मसीह की झलक दिखती हैं।

वह नाओमी और रूथ की कहानी में एक अहम किरदार निभाता है, एक सास और बहू, जो अपने-अपने पतियों को खोने के बाद, साथ में इस्राएल लौट आईं (उनकी कहानी रूथ की क़िताब में पढ़ें)।

क्या आप जानते हैं मैं किसके बारे में बात कर रही हूँ?

वह बोअज़ है! वह नाओमी का एक अमीर रिश्तेदार था, जो अपनी मेहरबानी और रहमदिली के लिए जाना जाता था (रूथ २:१,२० HINOVBSI)। वह उनका एक “छुड़ाने वाला रिश्तेदार” भी था।

शायद आप सोच रहे होंगे, “इसका मतलब क्या है?” 🧐 

यह ख़याल आज हमें थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन उन दिनों छुड़ाने वाला रिश्तेदार अपने ज़रूरतमंद रिश्तेदारों की मदद करने के लिए ज़िम्मेदार होता था। जैसे वो उस ज़मीन को वापस ख़रीद सकता था, जिसे किसी ग़रीब रिश्तेदार ने बेच दिया हो, या किसी रिश्तेदार को छुड़ा सकता था, जिसे ग़ुलामी में बेच दिया गया हो। या फ़िर, जैसे रूथ और नाओमी के मामले में हुआ, वह उस पुरुष रिश्तेदार के लिए वारिस दे सकता था जो गुज़र चुका था।

छुड़ाने वाला रिश्तेदार होना अक्सर बड़े क़ुर्बानी की मांग करता था। बोअज़ जानता था कि अगर रूथ से उसका बेटा होता, तो वह उसका अपना वारिस नहीं माना जाएगा, बल्कि नाओमी का बेटा और उसके स्वर्गवासी पति और बेटों का वारिस होगा। (रूथ ४:१४-१७ HINOVBSI)।

क्या यह आपको कुछ जाना-पहचाना लगता है? कोई ऐसा, जिसने दूसरों के छुटकारे के लिए अपना इकलौता बेटा क़ुर्बान दिया?

*“क्योंकि ख़ुदा बाप ने सारे जहाँ से ऐसी मोहब्बत की, कि उसने अपना एकलौता बेटा यीशु मसीह को हमारे ख़ातिर क़ुर्बान किया, ताकि जो कोई उस पर ईमान रखें वह भस्म न हो, परन्तु फ़रावां और अब्दी ज़िंदगी हासिल करें।" – यूहन्ना ३:१६ HNOVBSI   

जैसा कि पुराने नियम की कई कहानियों में लिखा है, रूथ की क़िताब ख़ूबसूरती से यीशु मसीह की ज़िंदगी और उसके क़ुर्बानी की झलक दिखाती है।

बोअज़ ने रूथ को छुड़ाया, लेकिन कई सालों बाद, एक और शख़्स ने पूरी मानवता को आज़ाद किया। हमारे पास, बोअज़ से भी बढ़कर, एक छुड़ाने वाला है, जिसने हमारे ग़ुनाहों के लिए अपनी ख़ुद की क़ुर्बानी दी और क्रूस पर हमारी हर ज़रूरत को पूरा किया। वह है यीशु मसीह। 

*“उसके ख़ून के वसिलें से हमें छुटकारा मिला है, यानी ग़ुनाहों की माफ़ी, जो ख़ुदा की फ़ज़ल की दौलत के अनुसार है।” - इफिसियों १:७ HINOVBSI

आइए आज हम ख़ुदा की मोहब्बत और छुटकारे के लिए उसका शुक्र अदा करें और यह इबादत का गीत गाएँ।

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.