मोहब्बत…. माफ़ी हैं।
अगर कॅमरॉन चाहे, तो हमारे वैवाहिक ज़िंदगी पर मेरी सभी ग़लतियों पर एक क़िताब लिख सकता है। उसने मेरे हर असफ़ल क़दम को क़रीब से देखा है। जब मैंने सब्र खोया, जब मेरे लफ्ज़ ग़लत थे और जब मैं बे-वजह ग़ुस्सा हुई, वह मेरे साथ ही खड़ा था।
मैं बहुत शुक्रगुज़ार हूँ कि कॅमरॉन में इतनी समझदारी और रहमदिली थी कि उसने उन सभी ग़लतियों का हिसाब नहीं रखा और यही है असली मोहब्बत:
*”मोहब्बत ग़लतियों का हिसाब नहीं रखती।” – १ कुरिन्थियों १३:५ HINOVBSI
सच्ची मोहब्बत हिसाब नहीं रखती। यह अपराधों की क़िताबें नहीं बनाती और पुराने दर्द के पलों की रसीदें जमा नहीं करती। बल्कि मोहब्बत माफ़ करने का चुनाव करती है और माफ़ करना मोहब्बत का सबसे मुश्क़िल लेकिन पाक चुनाव है।
कड़वाहट को थामने का मतलब हैं, ख़ुद को अतीत की जंजीरों में बांध लेना। लेकिन माफ़ करने से आज़ादी का दरवाज़ा खुल जाता है, न सिर्फ़ माफ़ किए जाने वाले के लिए, बल्कि माफ़ करने वाले के लिए भी। इसका मतलब यह नहीं कि जो हुआ, वह सही था। इसका मतलब यह है कि हमने इंसाफ़ को अब ख़ुदा के हवाले कर दिया है इस यक़ीन के साथ कि वह सच्चा इंसाफ करेगा।
*”यीशु मसीह ने इसे पूरी तरह से क्रूस पर दिखाया जब उसने कहा, “पिता, उन्हें माफ़ कर, क्योंकि वे नहीं जानते कि वे क्या कर रहे हैं।” – लूका २३:३४ HINOVBSI
दोस्तों, यही वह बेपनाह मोहब्बत है जो किसी भी नाराज़गी से आज़ाद करती हैं, रहमत से भरी और क़ायम रहने वाली होती है।
तो, इस पल उस इंसान या उस गहरे घाव को याद करे जो अब भी आपके दिल में गूँजता है और ख़ुदा से हिम्मत माँगें कि आप एक मोहब्बत भरा क़दम उठा सकें और माफ़ करने का चुनाव कर सकें। “मेरे आसमानी पिता, उन्हें माफ़ कर।”
ऐ आसमानी पिता, जिस तरह तू ने मुझे माफ़ किया है, मुझे भी सिखा कि मैं अपने गुनहगारों को उसी तरह माफ़ कर सकूँ। मेरी उन ग़लतियों को छोड़ने में मेरी मदद कर और मुझे तेरी मोहब्बत की आज़ादी में चला। आज से कड़वाहट नहीं, बल्कि तेरी मोहब्बत से मेरे मन और दिल को भर दे। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।