• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 20 मई 2026

मोहब्बत… विनम्र होती है।

Publication date 20 मई 2026

कॅमरॉन और मैं एक साथ काम करना पसंद करते हैं और हम वाकई एक अच्छी टीम हैं। जिन चीज़ों में मुझे मुश्किल होती है, वहाँ कॅमरॉन मेरी मदद करता है और मैं उसकी भी मदद करती हूँ ।

लेकिन हमारे रिश्ते में ऐसे वक़्त भी आए है जहाँ हमे लगा था कि हम एक दूसरे से मुक़ाबला कर रहे हैं। हम दोनों यह साबित करने की कोशिश कर रहे थे कि कौन ज़्यादा रचनात्मक और गुणी है।

रिश्ते में विवाद का इलाज मोहब्बत है।

*“मोहब्बत… ईर्ष्या नहीं करती, डिंग नहीं मारती और घमंड नहीं करती। १ कुरिन्थियों १३:४ HINOVBSI

मोहब्बत कभी किसी से मुक़ाबला या तुलना नहीं करती, न ही घमंड करती है। रिश्तों में मोहब्बत बे-दख़ल तब होती है जब अहंकार दाख़िल होता हैं। 

ईर्ष्या कहती है, “मुझे वही चाहिए जो आपके पास है।”डिंग कहती है, “देखो मेरे पास सबकुछ है।”और घमंड कहता है, “मुझे आपकी ज़रूरत नहीं है।”लेकिन मोहब्बत कहती है, “मैं आपके लिए आभारी हूँ। मैं आपके लिए शुक्रगुज़ार हूँ। मुझे आप पर नाज़ है।”मेरी ज़िंदगी में, मेरे पति के प्रति शुक्रगुज़ार होने के अनगिनत वजह हैं। उसने मेरी ज़िंदगी में बहुत कुछ दिया है और हर दिन ख़ुदा की वफ़ादारी का गवाह हैं। जब मैं उसके क़रीब रहती हूँ, मेरी ज़िंदगी कमाल की होती है।

घमंड, इंसान को जुदा करता है, मग़र मोहब्बत दिलों को जोड़ती है। ईर्ष्या, अंदर से खोखला करती है, मग़र मोहब्बत दूसरों की ख़ुशी में जश्न मनाती है।

जिस पल हम नम्रता का चुनाव करते हैं, उसी वक़्त से मोहब्बत फ़िर से बहना शुरू होती है।

यीशु मसीह ने हमेशा नम्र होना चुना। मुझे वह कहानियाँ बेहद पसंद हैं जिसमें उसने अपने चेलों के पैर धोए, पापियों को अपनाया और दूसरों से ख़ुद को कम समझा ताकि उन्हें उठाया जा सके। यही वह मोहब्बत का तरीक़ा है जो समाज, परिवारों और वैवाहिक रिश्तों को बदल देता है।

तो, आज मैं आपको दावत देना चाहती हूँ कि आप किसी और की सफ़लता का जश्न मनाएँ, बिना तारीफ़ की चाह से सेवा करें और किसी दूसरे की बरक़त में अपनी ख़ुशी तलाशें।

कुछ वक़्त निकालकर इस बारे में सोचें: क्या तुम ख़ामोशी से दूसरों से मुक़ाबला करते या अपनी तुलना करते रहते हैं? क्या होगा अगर आज हम उस मुक़ाबले को जश्न में बदल दें?

ऐ आसमानी पिता, मेरे दिल को नम्र बना और मुझे ईर्ष्या और घमंड से बचा। मुझे बिना सराहे जाने या पहचाने जाने की चाह से नहीं, लेकिन खुलकर मोहब्बत करना सिखा। जब दूसरों को उठाया जाए, मुझे जश्न मनाने का मौक़ा दें और याद दिला कि सभी अच्छे तौफ़े तुझसे ही आते हैं। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.