नेक काम करने में हिम्मत न हारें, क्योंकि अगर बे-दिल न होंगे तो 'सही वक़्त पर काटेंगे।
क्या आपने कभी ऐसी आदत बनाने की कोशिश की है, जिसके बारे में आप जानती हैं कि वह आपकी पूरी ज़िंदगी के लिए फ़ायदेमंद होगी, लेकिन आपकी सबसे बड़ी चुनौती उसमें क़ायम रहने की रही हो?
हम जानते हैं कि हमें उस सैर पर जाना चाहिए, अपने अधूरे काम को पूरा करना चाहिए, रोज़ाना रूहानी ज़िंदगी में ख़ुदा के साथ वक़्त बिताना चाहिए, लेकिन हमारी मशगुल ज़िंदगी हमें बार-बार दूसरे चुनाव देती रहती है… और हम उन्हें चुन लेते हैं!
फ़रमाँबरदारी में क़ायम रहना ही वह जगह है जहाँ वक़्त के साथ बदलाव नज़र आने लगता है। यह कभी-कभी आने वाली रूहानी गहराई के पलों के बारे में नहीं है, बल्कि समर्पण और भरोसे के एक स्थिर तरीके के बारे में है।
मैंने सीखा है कि निरंतरता रोज़ किए जाने वाले छोटे-छोटे फ़ैसलों से बनती है। जब भी मैं फ़रमाँबरदारी को चुनती हूँ, तो मैं अपनी ज़िंदगी में ऐसी आदत को और मज़बूत करती हूँ जो मुझे ख़ुदा के और क़रीब ले जाती है। वक़्त के साथ, बार-बार लिए गए यही फ़ैसले मेरे किरदार और मज़बूती को आकार देने लगते हैं।
निरंतरता की कमी अक्सर उलझन और अस्थिरता की ओर ले जाती है। लेकिन ख़ुदा के साथ एक निरंतर चाल हमें स्पष्टता, सुक़ून और सही दिशा देती है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम चुनौतियों का मुक़ाबला नहीं करेंगे, बल्कि यह है कि हमारे पास ऐसी नींव होगी जो हमें मज़बूती से थामे रखेगी।
*“नेक काम करने में हिम्मत न हारें, क्योंकि अगर बे-दिल न होंगे तो 'सही वक़्त पर काटेंगे।” - गलातियों ६:९
यह आयत हमें उस वक़्त भी वफ़ादार बने रहने के लिए प्रोत्साहित करती है जब हमें तुरंत कोई नतीजा नज़र नहीं आ रहा हो। फ़रमाँबरदारी हमेशा तुरंत मिलने वाले नतीजों के बारे में नहीं होती, बल्कि लंबे समय तक वफ़ादार बने रहने के बारे में होती है।
पूर्णता के पीछे भागने के बजाय, निरंतरता को थामे रखो। हो सकता है कि हर बात हमेशा सही तरह से न हो पाए, लेकिन आप हर दिन ख़ुदा के पीछे चलने और उसके रास्ते पर क़ायम रहने का फ़ैसला कर सकते हैं।
आओ हम अपनी ज़िंदगी के हर क्षेत्र में निरंतरता बनाएँ और एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ें! और इसकी शुरुआत दुआ से करते हैं:
ऐ आसमानी पिता, मेरी सहायता कर कि मैं तेरे साथ मेरी ज़िंदगी में निरंतर बनी रहूँ। जब मैं थक जाऊँ तो मुझे सामर्थ्य दे और मुझे याद दिला कि मेरी फ़रमाँबरदारी समय के साथ अहमियत रखती है। छोटे और बड़े, दोनों हालातो में मुझे वफ़ादार बनाए रख और यह भरोसा रखने में मेरी सहायता कर कि तू मेरी ज़िंदगी में अपना काम कर रहा हैं। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।