देखो, पिता ने हमसे कैसी बड़ी मोहब्बत की है कि हम ख़ुदा की संतान कहलाएँ!
ख़ुदा का लोगों के नाम बदलने का एक ख़ास तरीका है। अब्राम नाम से अब्राहम बन जाता है। सारै नाम से सारा बन जाती है। शमौन नाम से पतरस बन जाता है। हर नए नाम के साथ एक नई शुरुआत आती है।
यह कितनी ख़ूबसूरत सच्चाई है कि ख़ुदा सिर्फ़ हमसे कुछ नहीं लेता, बल्कि उसकी जगह कुछ नया देता है।
मेरा सबसे पसंदीदा उदाहरण? याक़ूब का नाम इस्राएल बन जाना।
उस नए नाम के साथ एक नई पहचान और एक नई दिशा आती है।
मैंने ज़िंदगी में एक गहरी बात सीखी है। नया नाम पाना उतना ही मुश्किल महसूस हो सकता है, जितना पुराने नाम को छोड़ना। क्योंकि नया नाम अक्सर बहुत बड़ा लगता है। ऐसा लगता है कि हम उसके क़ाबिल नहीं हैं। बहुत अच्छा लगता है और ऐसा लगता है कि हमें उसके क़ाबिलियत के हिसाब से जीना होगा।
लेकिन ज़िंदगी की कुछ सच्चाइयाँ ऐसी होती हैं जो सच में इतनी अच्छी होती हैं कि उन्हें अपनाना मुश्किल लगता है और फ़िर भी वे सच होती हैं!
बाइबल कहती है:
*“देखो, पिता ने हम पर कैसी बड़ी मोहब्बत लुटाई है कि हमें ख़ुदा की औलाद कहलाने का हक़ दिया गया है!” - १ यूहन्ना ३:१
ख़ुदा की औलाद? सच में? मोहब्बत से भरपूर? चुने हुए? छुटकारा पाए हुए?
हाँ! लेकिन एक दिक़्क़त है। हमारे अंदर कुछ ऐसा है जो नहीं चाहता की हम आगे बढ़ें। कुछ ऐसा जो हमें एहसास दिलाता है, “यह मेरे बारे में सच नहीं हो सकता।”
उन लम्हों में, ख़ुदा आपसे आपकी मंज़ूरी नहीं माँगता, बल्कि हक़ीक़त का ऐलान करता है! “तू वही है जो मैं कहता हूँ कि तू है और याक़ूब की तरह मैं ऐलान करता हूँ, ‘आप मेरे हैं!’”
अब आपके सामने एक चुनाव है। आप इसका इनकार करें या इसे अपनाए।
यहीं ईमान व्यक्तिगत हो जाता है। क्या आप उस बात पर भरोसा करेंगे जो ख़ुदा आपके बारे में कहता है, तब भी जब वह आपके जज़्बातों से विपरीत है? यह मुश्किल काम है, लेकिन मैं इतना जानता हूँ कि बदलाव तब शुरू होता है जब आप बहस करना बंद करके उसे अपनाना शुरू करते हैं।
आप वह नहीं हैं जो आप पहले थे। और आप वह भी नहीं हैं जो आपने किया है। आप वही हैं जो ख़ुदा कहता है कि आप हैं।
आज इसे इनकार न करें। इसे मामूली बात न समझे। इसे अपनाए!
आओ, मिलकर दुआ करें:
ऐ आसमानी पिता, मुझे तेरे ज़रिए मेरे बारे में कही गई अच्छी बातों पर यकींन करने में मुश्किल होती है। वे बातें मुझे बहुत बड़ी और मेरे लिए बहुत ज़्यादा नाक़ाबिल लगती हैं। लेकिन आज मैं अपनी ज़िंदगी के बारे में तेरी कही हुई बातों को अपनाने का चुनाव करता हूँ। मेरी सहायता कर कि मैं ख़ुद इस नई पहचान के अनुसार चल सकूँ, तब भी जब यह मेरे लिए अनजानी और अपरिचित महसूस हो। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।