अगर हम अपने गुनाहों का इक़रार करें, तो वह वफ़ादार और न्यायी है और हमारे ग़ुनाहों को माफ़ करेगा और हमें हर ना-रास्ती से पाक़-साफ़ करेगा।
कल हमने देखा कि याक़ूब ने ख़ुदा के साथ कुश्ती की। उस कुश्ती के बीच ख़ुदा ने याकूब से एक सवाल पूछा, “तेरा नाम क्या है?” (उत्पत्ति ३२:२७)
क्या यह एक दिलचस्प सवाल नहीं है? इसका जवाब तो साफ़ था। ख़ुदा पहले से ही उसका नाम जानता था!
लेकिन यह सिर्फ़ जानकारी की बात नहीं है, बल्कि अपने मुँह से इकरार करने की बात है।
ख़ुदा चाहता था कि याक़ूब अपना नाम ज़ोर से बोले, क्योंकि उस साधारण से नाम के साथ एक अर्थ जुड़ा हुआ था।
“याक़ूब” यही सही जवाब था, लेकिन उसके नाम का अर्थ था “धोखा देने वाला”, “चाल चलने वाला”, “दूसरे की जगह लेने वाला।”
सच्चाई को नाम देना बहुत सामर्थी बात है। इसी वजह से बाइबल कहती है:
*”अगर हम अपने ग़ुनाहों का इक़रार करें, तो वह वफ़ादार और न्यायी हैं और हमारे ग़ुनाहों को माफ़ करेगा और हमें हर ना-रास्ती से पाक़-साफ़ करेगा।” – १ यूहन्ना १:९
ख़ुदा आपको नया नाम देने से पहले, पुराने नाम के बारे में ईमानदार होने के लिए बुलाता है।
मुझे भी ऐसा करना पड़ा था। दिखावा नहीं करना। बात को छोटा नहीं करना। बहाना नहीं बनाना। बल्कि यह स्वीकार करना कि मैंने अपने ऊपर जो टूटे हुए नाम लगाए हैं, वे मेरी असली पहचान नहीं हैं।
क्या मैं आपको अपने ऊपर लगाए गए उन नकारात्मक नामों को स्वीकार करने के लिए न्योता दे सकता हूँ? यह सरल है, लेकिन आसान नहीं है। बस इतना कहो: “ख़ुदा, यह वही है जो मैं रहा हूँ। मैं अपने आप को ______ कहता रहा हूँ।” शायद वह नाम है: टूटा हुआ, भटका हुआ, बेकार, छोड़ा हुआ, नाक़ाबिल, एक ग़लती। ऐसा इंसान जिसे दोबारा सँवारा नहीं जा सकता।
यह पल शर्म के बारे में नहीं है, बल्कि आज़ादी के बारे में है। क्योंकि जो बात छिपी रहती है, वह अपनी ताक़त बनाए रखती है। लेकिन जो बात उजाले में लाई जाती है, उसकी पकड़ धीरे-धीरे कम होने लगती है।
उस बात को कह दो जिससे आप बचते रहे हैं और उस पहचान को स्वीकार करें जिसके अधीन आप जीते रहें हैं। फ़िर उसे ख़ुदा के हाथों में सौंप दो। वह आपको वहीं नहीं छोड़ेगा। उसके पास आपके लिए एक बिल्कुल नया नाम है: मेरी संतान, बेहद प्यारा, राजाओं के राजा का गोद लिया हुआ बेटा!
यीशु मसीह आपको उस हक़ीक़त में कभी नहीं छोड़ता जिसे आपने इकरार किया है। वह ऐसा कभी नहीं करता। इसके बजाय, वह आपकी पूरी नई पहचान गढ़ता है। शुरुआत से ही उसकी यही मर्ज़ी रही है।