ख़ुदा के सामने ख़ुदको फ़रोतन करें और वह आपको सरफ़राज़ करेगा।
मेरे लिए सबसे महान लोगों में वे लोग शामिल हैं, जिन्हें मैं चुपचाप पर्दे के पीछे रहकर ख़ुदा की वफ़ादारी से सेवा करते हुए देखती हूँ।
हमारी सेवकाई में मुझे अक्सर ऐसे “अनदेखे” सेवकों को देखने का अवसर मिलता है। वे लोग जो सभा शुरू होने से पहले ही दुआ करने के लिए कलीसिया में आ जाते हैं, टेक्निकल और ऑडियो की सेवा करने वाले वे लोग जिन्हें आमतौर पर तभी ध्यान दिया जाता है जब कोई ग़लती हो जाए और वे वफ़ादार सहायक जो हमारे “चमत्कार हर दिन” संदेशों को संपादित करते हैं, उनका अनुवाद करते हैं और उन्हें अपलोड करते हैं।
ये ख़ामोश हीरोज़ जो पर्दे के पीछे रहकर, पहचान या तारीफ़ पाने में दिलचस्पी नहीं रखते। वे बस यही चाहते हैं कि यीशु मसीह का नाम मशहूर हो जाए और दुनिया के हर कोने-कोने तक पहुँच जाए।
यीशु मसीह के पीछे चलना पहचान या शोहरत पाने के बारे में नहीं है। यह उसके साथ सही तालमेल में चलने के बारे में है। नम्रता वह रवैया है जो हमारे दिल को अपनी मर्ज़ी और अपनी शोहरत के बजाय ख़ुदा की मर्ज़ी को अपना मरकज़ रखता है।
जब मैं शागिर्दी की ज़िंदगी के बारे में सोचती हूँ, तो मुझे याद आता है कि यीशु मसीह ने अपने चेलों को कभी ध्यान पाने के लिए एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने के लिए नहीं बुलाया। उसने उन्हें अपने पीछे चलने के लिए बुलाया। यीशु मसीह के भाई याक़ूब ने लिखा:
*“ख़ुदा के सामने ख़ुदको फ़रोतन करें और वह आपको सरफ़राज़ करेगा।” - याक़ूब ४:१०
यह आयत हमारे लिए सरफ़राज़ किए जाने की सोच को एक नई अहमियत देती है। उठाने वाला ख़ुदा है। हमारा किरदार यह है कि हम ख़ुद को नम्र करें और नतीजे को ख़ुदा के हाथों में सौंपकर उस पर भरोसा रखें।
नम्रता का अर्थ अपनी क़ीमत को कम समझना नहीं है। यह पहचानना कि हम ख़ुदा पर निर्भर हैं। और बिना तारीफ़ की चाहत के सेवा करना, बिना पहचान की तलाश के मोहब्बत करना और बिना किसी शर्त के फ़रमाँबरदार बने रहना। अपने बारे में कम सोचकर दूसरों की सेवा करना है।
आज आप नम्रता में चलने का चुनाव कर सकते हैं और इस भरोसे के साथ आगे बढ़ सकते हैं कि ख़ुदा की नज़र आप पर है, ख़ुदा आपकी कद्र करता है और ख़ुदा उसके सही वक़्त और उसके सही तरीके से आपको ऊँचा उठाएगा।
आज अगर आप नम्रता के साथ संघर्ष कर रहे हैं या इस विषय को और गहराई से समझना चाहते हैं, तो मैं आपको YouVersion Bible ॲप पर कॅमरॉन द्वारा लिखी गई “नम्र होना…” सीरीज़ को पढ़ने की सलाह देती हूँ।