नेक काम करने में हिम्मत न हारें, क्योंकि अगर बे-दिल न होंगे तो 'सही वक़्त पर काटेंगे।
मैं मेरी ज़िंदगी में कुछ कमाल के उस्तादों और रहनुमाओं की वजह से बहुत मुबारक़ महसूस करती हूँ। कुछ लोग मेरी ज़िंदगी में एक मौसम की तरह आए और कुछ हमेशा के लिए साथ बने रहे। लेकिन उन सब में एक बात समान है। मुझे लगता है कि उन्हें शायद ख़ुद भी एहसास नहीं है कि उनकी रहनुमाई और उनके असर ने मेरी ज़िंदगी में कितना बड़ा फ़र्क़ पैदा किया।
सबसे हौसला देने वाली सच्चाइयों में से एक यह है कि हमारा असर हमेशा हमें फ़ौरन दिखाई नहीं देता। कुछ ऐसे बीज होते हैं जो हम आज बोते हैं, जिनका फ़ल शायद हमें कभी देखने को न मिले। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे बढ़ नहीं रहे!
जैसा कि एक अनजान समझदार शख़्स ने कभी कहा था, “आज के पेड़ की छाँव उस बीज बोने वाले से उधार ली गई है, जिसने बहुत पहले वह बीज बोया था!”
ख़ुदा ऐसे कामों के ज़रिए काम करता है जो हमारी समझ और हमारी नज़र से कहीं आगे तक जाते हैं, यहाँ तक कि कभी-कभी हमारी ज़िंदगी से भी आगे।
जो चीज़ हमें छोटी और मामूली लगती है, वह हमेशा के लिए बहुत मायने रख सकती है। ज़रूरी यह है कि हम उन बीजों को बोते रहें। बाइबल कहती है:
*“नेक काम करने में हिम्मत न हारें, क्योंकि अगर बे-दिल न होंगे तो 'सही वक़्त पर काटेंगे।” - गलातियों ६:९
यह आयत हमें याद दिलाती है कि लगातार बने रहना मायने रखता है। भलाई करते रहना, तब भी जब ऐसा महसूस हो कि कोई उसे देख नहीं रहा, आखिरकार ख़ुदा के तय किए हुए वक़्त में फ़सल लेकर आता है।
हम हमेशा अपने कामों के पूरे असर को नहीं देख पाते। हौसला बढ़ाने वाला एक लफ्ज़, ईमान से की गई एक ख़ामोश दुआ, मोहब्बत और मेहरबानी का एक छोटा सा लम्हा, ये सब हमारी सोच से कहीं आगे तक असर कर सकते हैं!
आप भलाई करने में हिम्मत न हारें!
आज, क्यों ना हम वफ़ादार बने रहने का चुनाव करें और भरोसा रखें कि ख़ुदा हमारी फ़रमाँबरदारी को ऐसे तरीक़ों से बढ़ा रहा है, जिनका हमें अभी एहसास भी नहीं है।
आओ, मिलकर दुआ करें:
ऐ आसमानी पिता, मेरी मदद कर कि मैं भलाई करने में मज़बूती से क़ायम रहूँ, यहाँ तक कि जब मुझे उसके तुरंत नतीजे दिखाई न दें। मुझे सब्र रखने और बने रहने के लिए मज़बूत कर और मुझे याद दिला कि मेरी हर वफ़ादार कोशिश के ज़रिए तू काम कर रहा हैं। मुझे तेरे वक़्त और तरीक़े पर भरोसा करना सिखा। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।