चाहे आप टूटने के दौर से गुज़र रहे हों या अच्छी आदतें क़ायम करना चाहते हों, तन्हाई और ख़ामोशी में वक़्त बिताना बेहद ज़रूरी है।
क्या आपको अकेले रहना अच्छा लगता है? क्या आप ख़ुद के साथ वक़्त बिताना पसंद करते हैं?
हर कोई तन्हाई का लुत्फ़ नहीं उठाता। जो लोग ज़्यादा मिलनसार होते हैं, वे ख़ुद को तरोताज़ा और ज़िंदा-दिल महसूस करने के लिए दूसरों की संगत पसंद करते हैं।
लेकिन चाहे तन्हाई आपको पसंद हो या न हो, हर इंसान के लिए कुछ वक़्त अकेले बिताना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि इसी तन्हाई में ख़ुदा आपसे वहीं मुलाक़ात करता है, जहाँ आप इस वक़्त हैं। यीशु मसीह भी इसे जानता था और उसने ख़ुद इसकी मिसाल दी:
*"सुबह होने से बहुत पहले वो उठा, एक वीरान जगह में गया और उसने दुआ की।" - मरकुस १:३५
१ राजा अध्याय १९ में हम पढ़ते हैं कि हालात ने एलिय्याह को तन्हाई की राह पर लाकर खड़ा किया।
इस्राएल के नबी के तौर पर उसने कई बड़े-बड़े चमत्कार किए थे। उनमें से एक शायद उसकी पूरी भविष्यद्वक्ता की सेवकाई का सबसे बड़ा और यादगार चमत्कार था, जिसमे ४५० (!) बाल के नबियों के साथ हुए एक अनोखें मुक़ाबले में एलिय्याह ने यह साबित करने का इरादा किया कि इस्राएल का ख़ुदा ही एक सच्चा ख़ुदा है। उसने एक ऐसी चुनौती रखी जिसका अंजाम यह हुआ कि ख़ुदा ने आसमान से आग भेजी और पूरा इस्राएल अपने मुँह के बल गिर पड़ा, यह मानते हुए कि वही अकेला ही सच्चा ख़ुदा है। बाल के नबी भागने लगे, लेकिन एलिय्याह ने उनका पीछा किया, उन्हें पकड़ लिया और उन सबको मार डाला।
जब हम १ राजा अध्याय १९ में एलिय्याह के बारे में दोबारा पढ़ते हैं, तो वह पूरी तरह थक चुका होता हैं। इस पूरी घटना में उसने अपनी रूहानी, जिस्मानी और जज़्बाती ताक़त पूरी तरह लगा दी थी। इतना ही नहीं, बाल के नबियों के साथ जो कुछ हुआ, उसके बाद उसकी जान भी ख़तरे में थी और वह गहरे ख़ौफ़ में था। वह उस गहरी टूटन और मायूसी से गुज़र रहा था, जो अक्सर तब आती है जब इंसान अपनी पूरी ताक़त लगा चुका होता है। अब उसके पास बस एक ही रास्ता बचा था सब कुछ छोड़कर तन्हाई में जाना।
शायद हममें से ज़्यादातर लोग अभी तक एलिय्याह जैसी हालत में नहीं हैं। हम अब भी किसी न किसी तरह अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभा रहे हैं और हर चीज़ को क़ाबू में रखने की कोशिश कर रहे हैं।
लेकिन चाहे आप एलिय्याह की तरह टूटने के मुक़ाम पर हों, या सिर्फ़ अपनी ज़िंदगी में भली और रूहानी आदतें क़ायम करना चाहते हों, तब तन्हाई और ख़ामोशी में वक़्त बिताना बेहद ज़रूरी है।
इसकी शुरुआत करने के लिए एक बेहतरीन तरीका यह हैं कि YouVersion Bible App पर मेरे द्वारा लिखी पढ़ने की योजना "ख़ामोशी और तन्हाई" ज़रूर पढ़ें।