• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
    • VI Vietnamese
Publication date 22 सित. 2026

आपकी पूरी रूह, जान और जिस्म बे-दाग़ बने रहें।

Publication date 22 सित. 2026

कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर एक मशहूर कथन बहुत वायरल हुआ था और यह मेरे पसंदीदा कथनों में से एक है:

*"जब आप हर किसी पर ग़ुस्सा हो रहे हों, तो शायद आपको कुछ खा लेना चाहिए। और जब हर कोई आपसे ग़ुस्सा हो, तो शायद आपको सो जाना चाहिए।" - अज्ञात

और सच मानिए, यह बात बिल्कुल सच है!

मुझे लगता है कि अगर एलिय्याह को इस सच्चाई का एहसास होता, तो शायद उसे भी फ़ायदा होता, जब वह १ राजा अध्याय १९ में ईज़ेबेल से अपनी जान बचाकर भागने के बाद बिल्कुल मायूस और टूटा हुआ महसूस कर रहा था (१ राजा १९:२-४ HINOVBSI)।

आगे कहानी में हम देखते हैं कि एलिय्याह अपने निजी सेवक को भी छोड़कर अकेला हो जाता है और फ़िर सो जाता है। साफ़ ज़ाहिर है कि वह बेहद थका हुआ था। इसके बाद एक फ़रिश्ता उसे जगाता है और खाने के लिए कुछ देता है। लगता है कि वह भूखा भी था।

मुझे यह बात बहुत पसंद है कि ख़ुदा ने एलिय्याह को उसकी अगली रूहानी ज़िम्मेदारी देने से पहले, उसकी जिस्मानी ज़रूरतों को पूरा किया। उसने उसे आराम दिया, सुलाया और खाना खिलाया। ख़ुदा ने उसकी इंसानी कमज़ोरियों का ख़याल रखा और दिखाया कि हमारा जिस्म भी हमारी रूहानी ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है।

यही बात हमारे लिए भी सच है। कभी-कभी मसीही होने के नाते हम हर बात को सिर्फ़ "रूहानी जंग" समझने लगते हैं। लेकिन अक्सर जवाब इतना पेचीदा नहीं होता। ख़ुदा ने हमें रूह, जान और जिस्म तीनों के साथ बनाया है (१ थिस्सलुनीकियों ५:२३)। इसलिए हमें इन तीनों का भी ख़याल रखना चाहिए।

ऐसा करने का एक आसान तरीक़ा है, वह हैं HALT (थोड़ी देर रुक जाना)।

HALT एक आसान आत्म-जाँच का तरीका है। इसका मतलब है:

  • H — Hungry (भूखा)
  • A — Angry (ग़ुस्सा)
  • L — Lonely (अकेला)
  • T — Tired (थका हुआ)

मतलब यह है कि जब आप हद से ज़्यादा दबाव में हों, छोटी-छोटी बातों पर जल्द जवाब देने लगें, जज़्बाती तौर पर कमज़ोर महसूस करें, या ग़लत आदतों की तरफ़ खिंचने लगें, तो अक्सर इन चार वजहों में से कोई न कोई उसके पीछे होती है। 

इसलिए हर एहसास या हर ख़याल पर तुरंत यक़ीन करने के बजाय, थोड़ा रुके और ख़ुद से पूछे:

  • क्या मैं भूखा हूँ?
  • क्या मैं ग़ुस्से में हूँ?
  • क्या मैं अकेला हूँ?
  • क्या मैं थका हुआ हूँ?

ग़ौर करें कि एलिय्याह इन चारों ही हालात से गुज़र रहा था। लेकिन जब ख़ुदा ने उसकी जिस्मानी ज़रूरतों का ख़याल रखा, तब वह ख़ुदा के हुक्म के मुताबिक़ चालीस दिन और चालीस रात का सफ़र करने के क़ाबिल हो गया (१ राजा १९:८)।

मेरी उम्मीद है कि अगली बार जब आप ख़ुद को उदास या टूटे हुए महसूस करें, तो HALT को ज़रूर आज़माएँ। फ़िर मुझे बताए कि आपका अनुभव कैसा रहा।

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.