• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
    • VI Vietnamese
Publication date 1 सित. 2026

शुक्रगुज़ारी के साथ उसके फाटकों में आओ और इबादत करते हुए उसके आँगनों में आओ।

Publication date 1 सित. 2026

इस हफ़्ते हम इस बात पर ग़ौर कर रहे हैं कि दाऊद ने अपनी ज़िंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुज़रतें हुए, ख़ुदा में कैसे ताक़त पाई। (१ शमूएल ३०:६)

ऐसा नहीं था कि जब दाऊद ने अपने ख़ुदा में ताक़त पाई, तब उसकी ज़िंदगी में कोई फ़िक्र या परेशानी नहीं थी। जैसा कि हमने कल देखा, उसके सामने बहुत बड़ी चुनौतियाँ थीं। वह ऐसी फ़ौज का अगुवा था जिसने हाल ही में सब कुछ खो दिया था और उसके अपने ही लोग इतने ग़ुस्से में थे कि उस पर पत्थराव करना चाहते थे।

जब सब कुछ ठीक चल रहा हो, तब ताक़तवर महसूस करना आसान होता है। लेकिन जब चारों तरफ़ फ़िक्र और परेशानियाँ हों, तब क्या किया जाए?

आज की सीख यह है कि फ़िक्र करने के बजाय शुक्रगुज़ार बने रहें।

दाऊद ने लिखा:

*"जो कुछ मेरे बारे में है, ख़ुदावंद उसे पूरा करेगा। ऐ ख़ुदावंद, तेरी रहमत हमेशा तक क़ायम रहती है। अपने हाथों के काम को मत छोड़।" भजन संहिता १३८:८ 

ऐसा नहीं था कि दाऊद के पास कोई फ़िक्र नहीं थी। बल्कि उसकी ज़िंदगी फ़िक्रों से भरी हुई थी। लेकिन उसे यक़ीन था कि ख़ुदा उसकी हर फ़िक्र का ख्याल रखेगा। इसलिए उसने शिकायत करने के बजाय शुक्रगुज़ार होना चुना।

दाऊद ने शुक्रगुज़ारी से भरे कई भजन लिखे। उनमें सबसे मशहूर हैं भजन संहिता १००, १०३ और १३८। दाऊद जानता था कि शुक्रगुज़ारी हमारे ध्यान को अपनी हालातों से हटाकर सारी क़ायनात के ख़ुदा की ओर लगा देती है।

मैं आपको भी यही करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूँ।

जैसा कि दाऊद ने लिखा:

*"शुक्रगुज़ारी के साथ उसके फाटकों में आओ,और इबादत करते हुए उसके आँगनों में आओ। उसके शुक्रगुज़ार रहों और उसके नाम को मुबारक़ कहो।क्योंकि ख़ुदावंद भला है। उसकी रहमत हमेशा तक क़ायम रहती है,और उसकी वफ़ादारी नस्ल-दर-नस्ल बनी रहती है।"भजन संहिता १००:४–५ HINOVBSI

अगर आपके लिए शुक्रगुज़ार होना, इस आदत को अपनाना मुश्किल है, या आज के चमत्कार के प्रोस्ताहन ने आपको अपनी ज़िंदगी में शुक्रगुज़ारी अपनाने के लिए प्रेरित किया है, तो मेरे पास आपकी मदद के लिए एक बेहतरीन ज़रिया है। YouVersion Bible App पर मेरे द्वारा लिखी गई "बे-मिसाल शुक्रगुज़ारी की ७ कहानियाँ" पढ़कर शुरुआत करें।

मैं आपके लिए शुक्रगुज़ार हूँ!

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.