अगर कोई मसीह में है, तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गई हैं; देखो, सब कुछ नया हो गया है!
जब मैं पहली बार भारत आई, तो एक बात मैंने बहुत जल्दी जान ली कि यहाँ लोग नई चीज़ों पर लगी प्लास्टिक को काफ़ी लंबे समय तक नहीं हटाते, ख़ासकर इलेक्ट्रॉनिक्स और रिमोट कंट्रोल पर। मुझे यह हमेशा थोड़ा मज़ेदार लगता था, क्योंकि मेरे लिए कोई नई चीज़ ख़रीदने का सबसे अच्छा हिस्सा उसे खोलना और उस पर लगी सारी प्लास्टिक को उतारना होता है।
एक दिन मैंने अपने एक भारतीय दोस्त से पूछा कि लोग चीज़ों को इतने लंबे समय तक प्लास्टिक से ढककर क्यों रखते हैं? वह मुस्कुराकर बोला, "इसलिए कि चीज़ ज़्यादा समय तक नई बनी रहती है।" 😅
तो, अगर आपको भी नई चीज़ें पसंद हैं, तो मेरे पास आपके लिए एक ख़ुशख़बर है। इस हफ़्ते हम उन बातों पर ग़ौर करेंगे जिन्हें ख़ुदा नया करना चाहता है। और सबसे ख़ास बात यह है कि आपको उन्हें नया बनाए रखने के लिए उन पर प्लास्टिक छोड़ने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि ख़ुदा उन्हें हर दिन नया करता है।
तो क्या आप इस तोहफ़े को खोलने के लिए तैयार हैं? 🎁
सबसे पहली चीज़ जिसे ख़ुदा नया करना चाहता है, वह हैं आप।
*"अगर कोई मसीह में है, तो वह नई सृष्टि है। पुरानी बातें बीत गई हैं। देखो, सब कुछ नया हो गया है।" - २ कुरिन्थियों ५:१७
और
*"तुम्हें अपनी पुरानी ज़िंदगी को उतार देना है, जो अपनी धोकेबाज़ ख़्वाहिशों की वजह बिगड़ता चला जाता है। अपने मन की सोच में नए बनते जाओ और नए स्वभाव को पहन लो, जो ख़ुदा के स्वरूप के अनुसार हक़ीक़ी रास्तबाज़ी और पाकीज़गी में रचा गया है।" - इफ़िसियों ४:२२-२४ HINOVBSI
आने वाले दिनों में हम, हमारी ज़िंदगी के उन अलग-अलग हिस्सों के बारे में बात करेंगे जिन्हें ख़ुदा नया करना चाहता है। लेकिन आज मैं चाहती हूँ कि आप ऊपर दी गई आयतों को फ़िर से पढ़ें और इस बात पर मनन करें कि नए बनाए हुए स्वभाव की हक़ीक़त में कितनी अहमियत होती है।
ग़ौर करें कि यहाँ यह नहीं लिखा कि नया बनने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी है या बहुत से नेक काम करके इसे कमाना है।
यह करना बहुत आसान हैं:
- मसीह में बने रहे।
- ख़ुदको नया बनने दे। (अपनी कोशिशों से नहीं।)
- अपने नए स्वभाव को पहने। (बस उसे क़बूल कर लो।)
यह इतना ही आसान है और यह कितना अद्भुत तोहफ़ा है!