उसके नाम की सामर्थ्य उसके साथ, रिश्ते में है।
आज आप कैसे हैं? क्या आप प्रेरितों के काम की क़िताब के इस सफ़र को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं?
आज हम प्रेरितों के काम, अध्याय १९ पर पहुँचे हैं, जहाँ इफिसुस में पौलुस की मुलाक़ात कुछ ऐसे चेलों से होती है जिन्होंने यूहन्ना के बपतिस्मे के बारे में तो सुना था, लेकिन पवित्र आत्मा के बारे में नहीं। जब पौलुस उन्हें यीशु मसीह के बारे में सिखाता है और उसके नाम में बपतिस्मा देता है, तो वे पवित्र आत्मा को पातें हैं।
यह दिखाता है कि ईमान का आधार पूरा सुसमाचार होना चाहिए, यीशु मसीह की मौत, पुनरुत्थान और पवित्र आत्मा का वरदान।
इसके बाद शक्तिशाली सेवकाई का एक दौर आता है। पौलुस रोज़ाना सिखाता है। चमत्कार होते हैं। यहाँ तक कि उसके छुए हुए रूमाल भी ख़ुदा के द्वारा लोगों को चंगा करने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन यह अध्याय एक साफ़ तरीक़े का विरोधाभास भी दिखाता है।
कुछ घूमने-फिरने वाले यहूदी, यीशु मसीह के नाम को एक मंत्र की तरह इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं। वे कहते हैं, “जिस यीशु मसीह का प्रचार पौलुस करता है, उसके नाम से मैं तुझे निकल जाने की आज्ञा देता हूँ।” (प्रेरितों के काम १९:१३) लेकिन वे हक़ीक़त में यीशु मसीह को जानते भी नहीं थे। तब दुष्टात्मा ने जवाब दिया, “यीशु मसीह को मैं जानता हूँ और पौलुस को भी पहचानता हूँ, पर तुम कौन हो?” (प्रेरितों के काम १९:१५)
यह स्पष्ट होता है: यीशु मसीह का नाम कोई जादुई मंत्र नहीं है। उसके नाम की सामर्थ्य उसके साथ, रिश्ते में है।
इफिसुस में इसका गहरा असर पड़ता है। लोग अपने ग़ुनाहों को मान लेते हैं। जादू-टोने से जुड़ी महँगी क़िताबें सबके सामने जला दी जाती हैं। सुसमाचार लोगों के दिलों, अर्थव्यवस्था और संस्कृति को छूता है। मूर्तियाँ और झूठे सहारे बेनक़ाब हो जाते हैं, और अशांति फ़ैल जाती है। रूहानी जागृति सिर्फ़ ऊपर-ऊपर का बदलाव नहीं है; वह सामना करती है, शुद्ध करती है और ज़िंदगी को तब्दील कर देती है।
क्या आपका ख़ुदा के साथ व्यक्तिगत रिश्ता है? क्या आप उसे सचमुच जानते हैं, या सिर्फ़ उसके बारे में जानते हैं, क्योंकि आपने पैग़ाम सुना हैं या बाइबल पढ़ी है, लेकिन कभी अपना दिल उसके लिए पूरी तरह नहीं खोला हों?
ख़ुदा के साथ रिश्ता बनाना किसी भी अलग-अलग रिश्ते की तरह है। इसके लिए वक़्त, जुड़ाव और समर्पण चाहिए। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कैसे करें, तो मैं आपको YouVersion Bible App पर मेरी यह पढ़ने की योजना पढ़ने की सलाह देना चाहती हूँ। जिससे आपको इस सफ़र की शुरुआत करने में मदद मिलेगी।