ख़ुदा ने तबाही को बढ़ोतरी में बदल दिया।
हाल ही में, जेनी और मुझे एक छोटी लड़की का प्यारा-सा कार्ड मिला। उसने लिखा कि हमारी वजह से उसका पूरा ईमान भलाई के लिए बदल गया। हमारे पाँच साल के बेटे ज़ैक को खोने के बाद भी जिस तरह हमने ख़ुदा से मोहब्बत करना और उसकी सेवा करना जारी रखा, वह उसके लिए इतनी शक्तिशाली गवाही बनी कि उसने और ज़्यादा दुआ करना और बाइबल पढ़ना शुरू कर दिया।
हालाँकि ज़ैक की मौत बेहद दर्दनाक थी, लेकिन यह उन कई मिसालों में से एक है कि कैसे ख़ुदा ने उस दर्द को किसी ख़ूबसूरत चीज़ के लिए इस्तेमाल किया।
स्टीफ़न की मौत के बाद, विश्वासियों के प्रति भयानक सताव शुरू हुआ। उन्हें घरों से घसीटकर निकाला जा रहा था और इसी वजह से कलीसिया के लोग पूरे यहूदिया और सामरिया में बिख़र गए। ऐसा लग रहा था कि मानो यह प्रारंभिक कलीसिया, घुटन के मारे मर रही थी.
लेकिन जो चीज़ तबाही के लिए थी, उसे ख़ुदा ने बढ़ोतरी के लिए इस्तेमाल किया।
“जो लोग बिख़रें हुए थे, वे हर जगह जाकर सुसमाचार सुनाने लगे” (प्रेरितों के काम ८:४)। अध्याय १:८ में किया हुआ वादा अब स्पष्ट रूप से पूरा होने लगा था: सुसमाचार यरूशलेम से निकलकर यहूदिया और सामरिया तक फ़ैलने लगा था।
फ़िलिप्पुस, सामरिया में प्रचार करने लगा, एक ऐसी जगह जहाँ यहूदी आम तौर पर जाना पसंद नहीं करते थे। लेकिन सुसमाचार पुरानी दुश्मनियों की दीवारों को तोड़ रहा था। पूरे नगर में ख़ुशी छाई हुई थी और अशुद्ध आत्माएँ निकल रही थीं। लोग बंधनों से आज़ाद किए जा रहे थे।
फ़िर पवित्र आत्मा, फ़िलिप्पुस को एक सुनसान सड़क पर भेजता है जहाँ उसकी मुलाक़ात एक इथियोपियाई दरबारी से होती है, जो यशायाह की क़िताब पढ़ रहा था। एक बातचीत, एक सफ़ाई, एक बपतिस्मा और सुसमाचार अफ़्रीका की ओर फ़ैल गया था।
अध्याय ८ में हम देखते है कि ख़ुदा का काम, विरोध और सताव के सामने नहीं झुकता हैं बल्कि कई बार वह हमारी बिखराव को भी अपनी योजना पूरी करने के लिए इस्तेमाल करता है। जो बात हमें नुक़सान जैसी लगती है, वही ख़ुदा के हाथों में बढ़ोतरी और बरक़त की वजह बन जाती है।
सवाल यह हैं: जब हमारे मंसूबें टूट जाते हैं, तब क्या हम ख़ुदा की अज़ीम योजनाओं पर भरोसा रखते हैं?