क्या आपको कभी लगता है कि जो कुछ आप ख़ुदा को दे सकते हैं, वह बहुत छोटा या मामूली है?
छोटा याक़ूब क्या दिलचस्प शख़्सियत है। और फ़िर भी, हम उसके बारे में बहुत कम जानते हैं। उसका ज़िक्र कुछ ही बार किया गया है (जैसे मरकुस ३:१८), लेकिन ज़्यादातर सिर्फ़ अनुयायियों की सूची में, एक नाम के रूप में। कुछ लोग मानते हैं कि शायद इसी वजह से उसे “छोटा” याक़ूब कहा जाता था। इसलिए नहीं कि वह कम अहम था, बल्कि इसलिए कि हम उसके बारे में बहुत कम जानते हैं।
द चोज़न सीरीज़ में यह नाम सिर्फ़ एक पहचान ही नहीं रहा, बल्कि उसके किरदार की असली झलक बन जाती है। जॉर्डन वॉकर रॉस, जो छोटा याक़ूब का किरदार निभाता हैं, छोटे क़द का इंसान हैं। इसकी वजह दो थी; सेरीब्रल पाल्सी (दिमाग़ से जुड़ी ऐसी हालत जो शरीर की हरकतों और संतुलन पर असर करती है) और स्कोलियोसिस (रीढ़ की हड्डी का टेढ़ापन) है, ऐसे हालात जो अभिनेता और किरदार, दोनों में समान नज़र आतें हैं।क़द में छोटा।पहचान में छोटा।अहमियत भी छोटी।
लेकिन हक़ीक़त इसके बिल्कुल विपरीत है।
छोटा याक़ूब, विनम्रता और वफ़ादारी की एक मिसाल था। भले ही उसने कोई साफ़-साफ़ अगुआई की भूमिका नहीं निभाई, फ़िर भी वह एक समर्पित चेला बना रहा और शुरुआती कलीसिया में उसका अहम किरदार रहा हैं। उसकी ज़िंदगी हमें याद दिलाती है कि एक सुक़ून भरी मौजूदगी भी ख़ुदा के राज्य में गहरा असर डाल सकती है।
क्या आप की असरअंदाज़ी शोर वाली नहीं, बल्कि क़ायम है? क्या आप भी सब्र-पसंद वाले और वफ़ादार इंसान हैं, जो ख़ामोशी से निष्ठावान रहते हैं?
अगर हाँ, तो YouVersion Bible App पर कॅमरॉन के द्वारा लिखी गई यह पढ़ने की योजना ‘मंच या स्तंभ आपको पसंद आएगी, आप इसे यहाँ पढ़ सकते हैं।