क्या आपको कभी लगता है कि आप इतने टूट चुके हैं कि यीशु आपको इस्तेमाल नहीं कर सकता?
पारस पटेल को (जिसने मत्ती का किरदार निभाया हैं), द चोज़न सीज़न ४ के प्रीमियर पर लॉस एंजेलिस, अमेरिका में, और फ़िर मुंबई में दोबारा मिलने के बाद, मैं दिल से कह सकता हूँ कि अब हम अच्छे दोस्त बन गए हैं।
लेकिन सच कहूँ, मुझे नहीं लगता कि अगर असल ज़िंदगी में मेरी मुलाक़ात बाइबल के मत्ती से होती, तो हम दोस्त बन पाते। उसकी कुछ आदतें काफ़ी अलग हैं। ख़ासकर सीज़न १ में, मत्ती एक ऐसे इंसान के रूप में दिखाई देता है जो सामाजिक घबराहट से जूझता है, उसे बेचैनी होती है और उसे कीटाणुओं का बहुत डर रहता है। और फ़िर उसका पेशा भी था। उसने अपने ही लोगों से कर वसूल करके एक ज़ालिम हुकूमत के लिए काम किया (मत्ती ९:९-१३ HINOVBSI)। ये सुनने के बाद आपका क्या ख़याल है?
लेकिन जब मैं अपनी ज़िंदगी को देखता हूँ, तो शायद मैं मत्ती जैसा नहीं हूँ, फ़िर भी मैंने अपनी ज़िंदगी में ऐसी बहुत सी बातें की हैं जिनकी वजह से कुछ लोग कह सकते हैं, “इसके साथ दोस्ती? नहीं, कभी नहीं।”
फ़िर भी, मत्ती की तरह, मैं भी छुटकारा पाया हुआ हूँ। मेरी भी अपनी कमज़ोरियाँ रही हैं और टूटे हुए रास्ते रहे हैं, लेकिन फ़िर भी यीशु मसीह मुझसे मोहब्बत करता हैं। टिम केलर ने एक बार कहा था:
“ख़ुदा हमें वैसे देखता है जैसे हम हैं, वैसे ही हमसे मोहब्बत करता है और वैसे ही हमें क़ुबूल भी करता है। लेकिन अपनी रहमत से वह हमें वैसा ही नहीं रहने देता हैं।”
और यही मत्ती की कहानी है… मेरी कहानी… और शायद आपकी भी।
मत्ती, एक अजीब इंसान से बदलकर, यीशु मसीह का समर्पित चेला बना, जिसके पास गहराई से समझने वाला दिमाग़ था और अल्फ़ाज़ का हुनर भी। हो सकता है आप ख़ुद को उसमें देखते हों?
याद रखें ख़ुदा आपको जैसे आप हैं वैसे ही देखता है और वह आपको बदलाव के सफ़र ले जाना चाहता हैं।