• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 6 जुल. 2026

क्या आपको लगता है कि आपका अतीत आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है?

Publication date 6 जुल. 2026

क्या आप कोई इंसान को अपनी ज़िंदगी में आदर्श मानते है, कोई ऐसा जिसकी ज़िंदगी, फ़ैसले या किरदार आपको प्रेरित करतें हैं? कोई ऐसा जिसे देखकर आप सोचते हैं, “मैं भी ऐसा बनना चाहता हूँ।” मेरी ज़िंदगी में ऐसा इंसान है। शायद वह हर किसी की पहली पसंद न हो लेकिन जिस तरह उसका किरदार द चोज़न सीरीज़ में दिखाया गया है, उससे मुझे बहुत हौसला मिला हैं। उसका नाम, मरियम मगदलीनी है। 

पहली नज़र में वह सबसे मज़बूत स्त्री नहीं लगती। बाइबल में लिखा है कि यीशु मसीह ने उसमें से पूरे ७ दुष्टात्माओं को निकाला था (लूका ८:२)। सच कहूँ तो, यह किसी आदर्श इंसान की कहानी जैसी नहीं लगती, है ना?

फ़िर भी, मरियम मगदलीनी की यही बात मुझे बहुत ख़ास लगती है। उसने सिर्फ़ गहरी आत्मिक सताव से आज़ादी नहीं पाई, बल्कि वह यीशु मसीह की सबसे क़रीबी और समर्पित अनुयायियों में से एक बन गई।

उसकी मज़बूती और हिम्मत मुझे भारत की महिलाओं की याद दिलाती हैं। यहाँ महिलाओं की हालत पेचीदा है। आज के ज़माने में भी बहुत सी महिलाएँ परंपराओं और सामाजिक चुनौतियों का सामना कर रही हैं। लेकिन साथ ही कुछ ताक़तवर बदलाव भी हो रहे हैं। भारतीय महिलाओं के बीच शिक्षा तेज़ी से बढ़ रही है, क़ानूनी अधिकार मज़बूत हो रहे हैं, आर्थिक भागीदारी बढ़ रही है और नेतृत्व उभर रहा है।

यक़ीनन, ये वो सारे बदलाव हैं जिन्हें मरियम मगदलीनी ज़रूर सराहती।

मेरे लिए मरियम एक ऐसी शख़्सियत है, जिससे सीखा जा सकता है और प्रेरणा ली जा सकती है। वह भारी बोझ और दबाव से निकलकर एक सच्ची अनुयायी बनी। यीशु मसीह के पुनरुत्थान की ख़बर, सबसे पहले उसे मिली और उसी ने दूसरों तक पहुँचाई। द चोज़न  के सीज़न में हम यह भी देखते हैं कि वह ऐसी शख़्सियत बनती है जो बाइबल के ज़रिए दूसरों को सिखाती है।

मरियम की कहानी, मर्दों और औरतों दोनों से बात करती है। शायद मेरी तरह आप भी ख़ुद को मरियम मगदलीनी में देखते हों। हो सकता है कि आप भी भारी बोझों से बाहर निकले हैं और अब पहले से ज़्यादा मज़बूत, समझदार और दूसरों की परवाह करने वाले इंसान बन गए हैं।

मरियम की कहानी हमें यह याद दिलाती हैं की हम यीशु मसीह के क़रीब आने के लिए ज़्यादा दूर नहीं गए हैं और वह अभी भी आपका इंतज़ार करता हैं।

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.