क्या आप कभी बाइबल की कोई कहानी पढ़कर सोचते हैं कि उसका आपकी ज़िंदगी से क्या लेना-देना है?
बाइबल, बेशुमार और लाजवाब कहानियों से भरी हुई हैं, कई इतनी अजीब और शानदार कि उन्हें सोचना भी मुश्किल लगता है और कुछ ऐसी जो हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जुड़ पाना थोड़ा मुश्किल होता है। मिसाल के तौर पर, क्या आप किसी ऐसे शख़्स को जानते हैं जिसे शेरों की गुफ़ा में डाल दिया हो? 🦁🤔
मैं तो नहीं जानती! फ़िर भी हम दानिय्येल की ये कहानी पढ़ते हैं जिसकी सज़ा ये थी कि उसे एक रात भूखे शेरों की गुफ़ा में गुज़ारनी पड़ी और ये कहानी बाइबल में दर्ज है (दानिय्येल ६)।
अगर हम अपनी ज़िंदगी में ऐसे हालातों का सामना कभी नहीं करेंगे, तो फ़िर ऐसी बातें बाइबल में क्यों लिखी गई हैं। दरअसल, एक वजह ये है कि ये तमाम अजीब लगने वाली कहानियाँ, यीशु मसीह की तरफ़ इशारा करती हैं।
दानिय्येल और शेरों की गुफ़ा वाली कहानी, यीशु मसीह के क्रूस की क़ुर्बानी से काफ़ी मिलती-जुलती है (जैसा कि यूहन्ना १८ और १९ में दर्ज है)।
दानिय्येल और यीशु मसीह, दोनों पर राजा के ख़िलाफ़ जाने का इल्ज़ाम लगाया गया था। दानिय्येल ने, राजा दारियुस के हुक़ुम के ख़िलाफ़ दुआ की और यीशु मसीह ने, रोमी राजा के क़ायदे के ख़िलाफ़, ख़ुद को यहूदियों का राजा एलान किया।
राजा दारियुस, दानिय्येल को सज़ा देना नहीं चाहता था, लेकिन अपने ही क़ानून के वजह वो मजबूर था। उसी तरह, पीलातुस ने समझा कि यीशु मसीह बेग़ुनाह हैं, फ़िर भी उसने उसे क्रूस पर चढ़ाने का हुक़ुम दे दिया।
जैसे दानिय्येल को शेरों की गुफ़ा में डालकर, पत्थर से ढक दिया गया था वैसे ही यीशु मसीह के क़ब्र पर भी पत्थर रख दिया गया था।
जब गुफ़ा से पत्थर हटाया गया, तब दानिय्येल ज़िंदा बहार निकला और ३ दिन बाद, यीशु मसीह की क़ब्र से पत्थर हटाया गया, तो क़ब्र खाली थी… वो ज़िंदा हुआ और अब भी ज़िंदा हैं!
जैसे शेर, दानिय्येल को छू नहीं सके, वैसे ही ग़ुनाह और मौत को उसे वश में करना नामुमक़िन था।
*“इस शख़्स को ख़ुदा के तयशुदा इरादें और इल्म के मुताबिक़ हवाले किया गया; और तुमने बदकार लोगों की मदद से उसे क्रूस पर चढ़ाकर मार डाला। लेकिन ख़ुदा ने उसे मौत से जिलाया, मौत की तकलीफ़ से आज़ाद किया, क्योंकि मौत को उसे वश में करना नामुमकिन था।” – प्रेरितों के काम २:२३–२४ HINOVBSI
अगली बार जब आप बाइबल पढ़े, तब पवित्र आत्मा से दुआ करें कि वो आपको वचनो में यीशु मसीह की झलक दिखाए।