• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 26 जून 2026

क्या आपका बपतिस्मा हुआ है ?

Publication date 26 जून 2026

कल हमने बात की थी कि जब इस्राएल के लोग भूख से मरने वाले थे, तब उन्हें आसमान से मन्ना मिला।

मगर मिस्र से निकलने के बाद, यह पहली बार नहीं था जब वे अपनी मुसीबत भरी हालत में पड़े थे।

मूसा, जो उनका नया अगुआ बना था, अभी उन्हें मिस्र से बाहर लेकर ही आ रहा था, कि फ़िरौन ने अपना इरादा बदल लिया और अपनी फ़ौज को उन्हें वापस लाने के लिए भेज दिया। इस्राएल के लोग डर गए और उन्होंने ख़ुदा से फ़रियाद की। हम सब जानते हैं कि आगे क्या हुआ, समुंदर का चमत्कारी रूप से वो हैरान कर देने वाला रास्ता खुलना, लेकिन उससे पहले, ख़ुदा ने कुछ ऐसा किया जिसे हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं:

*”तब ख़ुदा का फ़रिश्ता, जो इस्राएल की लश्कर के आगे-आगे चला करता था, पीछे चला गया। और बादल का खंभा भी उनके आगे से हट कर पीछे जा ठहरा और मिस्र और इस्राएल की फ़ौज के बीच में आ गया।” - निर्गमन १४:१९–२० HINOVBSI 

अगले दिन, मूसा लोगों को लाल समुंदर के बीच से ले गया, जिसे ख़ुदा ने चमत्कारिक तौर पर उनके लिए रास्ता बनाते हुए दो भागों में बाँट दिया था। वह नज़ारा कितना दिलकश और साथ ही डरावना रहा होगा!

लोगों के सामने दो चुनाव थें: अपने नए अगुवे पर भरोसा करके उसके पीछे समुंदर में से गुज़रना, या फ़िर ग़ुलामी की ज़िंदगी में वापस लौट जाना।

यीशु मसीह हमारे लिए मूसा जैसा हैं। हमारे सामने भी दो चुनाव है: हम, या तो यीशु मसीह को अपना अगुआ बनाकर उस पर भरोसा करें, या पाप की ग़ुलामी में ज़िंदगी बिताएँ (रोमियों ६)।

पौलुस ने कुरिन्थियों को लिखे अपने ख़त में, निर्गमन की इन घटनाओं के बारे में एक दिलचस्प बात कही:

*”हमारे सब बाप-दादा बादल के नीचे थे और सब समुंदर में से होकर गुज़रे। और सब ने बादल और समुंदर में, मूसा में बपतिस्मा लिया।” - १ कुरिन्थियों १०:१–२ HINOVBSI

पौलुस यह समझाता हैं कि लोगों ने तीन तरह के बपतिस्मे को पाया हैं और ये तीनों तरह के बपतिस्मे हमारे लिए भी मौजूद हैं:

  1. लोगों ने मूसा में बपतिस्मा लिया, लेकिन हमें यीशु मसीह में बपतिस्मा लेना है (रोमियों ६:३ और गलातियों ३:२७)।
  2. बादल, पवित्र आत्मा और आग के बपतिस्मा को दर्शाता है (मत्ती ३:११)।
  3. और आख़िर में, समुंदर, पानी के बपतिस्मा को दर्शाता है, जिसमें हर मसीही को शामिल होना चाहिए (प्रेरितों के काम २:३८)।

अगर आपने अभी तक बपतिस्मा नहीं लिया है लेकिन लेना चाहते हैं, तो मैं आपको सलाह देता हूँ कि आप अपने कलीसिया के पासबान से इस बारें में बात करें। अगर आप किसी कलीसिया का हिस्सा नहीं हैं या समझ नहीं पा रहे कि कहाँ से शुरू करें, तो हमें संदेश भेजें, हम आपको सही रहनुमाई देनें के कोशिश करेंगे।

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.