क्या आप ग़ुनाह का एहसास लिए हुए चल रहे हैं, जिससे आपको सिर्फ़ यीशु मसीह छुडा सकता हैं?
क्या आप जानते हैं कि लहू भी बोल सकता है? 🩸💬
बाइबल में ख़ुदा ख़ुद ऐसा कहता है!
उत्पत्ति ४:१० HINOVBSI में हम पढ़ते हैं कि ख़ुदा, कैन से कहता हैं:
*“तूने यह क्या किया? सुन! तेरे भाई हाबिल का लहू ज़मीन से मुझे पुकार रहा है।”
और इब्रानियों १२:२३–२४ HINOVBSI में लिखा है:
*“तुम उस ख़ुदा के पास आए हैं जो सबका इंसाफ़ करता है, उन धर्मियों की आत्माओं के पास जो सिद्ध किए गए हैं और नई वाचा के बिच यीशु मसीह के पास और उस छिड़के हुए लहू के पास जो हाबिल के लहू से बेहतर बात कहता है।”
तो यह लहू क्या कह रहा है?
जब कैन ने अपने भाई हाबिल की बेरहमी से हत्या कर दी, तब ख़ुदा उससे बात करता है। एक हत्यारे के साथ भी ख़ुदा रिश्ता रखना चाहता हैं और हार नहीं मानता। लेकिन कैन झुकता नहीं, इसलिए ख़ुदा उसे सीधे कहता है कि उसके भाई का लहू इंसाफ़ की पुकार कर रहा है।
मत्ती २३ में हम पढ़ते हैं कि यीशु मसीह अपने वक़्त के “कैनों”, यानी फ़रीसियों के साथ कुछ ऐसे ही बातचीत करता हैं। जिस तरह कैन यह मानने के लिए राज़ी नहीं हो सका, कि उसका भाई हाबिल अपने ईमान की वजह धर्मी ठहराया गया (१ यूहन्ना ३:१२ HINOVBSI), उसी तरह फ़रीसी भी यह मानने के लिए राज़ी न हो सके कि उन्हें उनके उद्धार के लिए यीशु मसीह की ज़रूरत थी।
आख़िरकार, यीशु मसीह को उनके ही “भाइयों”, यानी फ़रीसियों ने मार डाला, जैसे कैन ने हाबिल को मार डाला था।
कैन, जो ज़मीन जोतता था, उन फ़रीसियों और विश्वासियों की निशानी है जो अपनी ख़ुद-रास्तबाज़ी के कामों पर भरोसा करते हैं और समझते हैं कि उनके अपने काम ही उन्हें बचा सकते हैं, जैसे कैन ने सोचा कि उसकी क़ुर्बानी ख़ुदा के लिए काफ़ी होनी चाहिए थी।
हाबिल मसीह की एक परछाई है, एक चरवाहा, रास्तबाज़, जिसने ख़ुदा पर भरोसा किया और इंसान की बदकारी की वजह, मार डाला गया।
लेकिन हाबिल के लहू के विपरीत, जो इंसाफ़ के लिए पुकार रहा था, यीशु मसीह का लहू माफ़ी, आज़ादी और सुलह की गवाही देता है (रोमियों ८:३४ HINOVBSI)।
हम सब किसी न किसी तरह “कैन” जैसे हैं, जिन्हें एक उद्धारकर्ता की ज़रूरत है। क्या आज आप ख़ुदा पर ईमान रखेंगे और यह मानेंगे कि आपको उसकी ज़रूरत है? बस इतना ही काफ़ी है कि वह आपको बचा सके।