• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 21 जून 2026

क्या कोई है जिसे आपको माफ़ करना है?

Publication date 21 जून 2026

हम यूसुफ़ की कहानी में यीशु मसीह को ढूँढने के इस रूहानी सफ़र के आख़री दिन पर पहुँच गए हैं और मैंने कुछ सबसे ख़ूबसूरत समानताएँ आख़िर के लिए संभालकर रखी हैं।

जब यूसुफ़ के भाई खाने की तलाश में मिस्र में आए, तो वे अपने ही भाई को पहचान नहीं पाए (उत्पत्ति ४२)।

हालाँकि बचपन में उसके भाइयों ने उसके साथ बहुत बुरा सुलूक किया था और उसे ग़ुलामी में बेच दिया था, फ़िर भी यूसुफ़ ने उनके खिलाफ़ कोई बैर नहीं रखा। वह उन्हें उनकी माँगी हुई चीज़ों से भी ज़्यादा देकर वापस भेजता है, जो अनाज उन्होंने खरीदा और साथ ही वह पैसा भी जो वे उसे देने के लिए लाए थे। उन्होंने जो कुछ माँगा, यूसुफ़ ने वह सब उन्हें मुफ़्त में दे दिया (उत्पत्ति ४२)।

दूसरी बार जब उसके भाई यूसुफ़ से मिलते हैं, तो वह अपने आप को उन पर ज़ाहिर करता है। वह उन्हें गले लगाकर इतना ज़ोर से रोता है कि वे समझ नहीं पाते की अब क्या करें। वे डर जाते हैं और अपने ग़ुनाहों के एहसास से भर जाते हैं, लेकिन यूसुफ़ ख़ुद समझाता है कि यह सब ख़ुदा के मंसूबे का हिस्सा था। जो कुछ भी उसके साथ हुआ, उन हालतों ने उसे उस मुक़ाम तक पहुँचाया जहाँ वह उनको बचा सकता हैं। उसके दिल में अपने भाइयों के प्रति न कोई कड़वाहट थी, न नाराज़गी और न ही बे-माफ़ी (उत्पत्ति ४५)।

यीशु मसीह को भी जब वो पहली बार इस दुनिया में आया, तो राजा के रूप में पहचाना नहीं गया। लेकिन जैसे यूसुफ़ के साथ हुआ, वैसे ही उसका दूसरा आगमन भी क़रीब है और जब वो आएगा, तो हर घुटना झुकेगा और हर ज़ुबान इकरार करेगी कि वही ख़ुदा हैं।

तब तक, वह हम पर मेहरबान हैं और हमें हमारी लायक़त से कहीं ज़्यादा अता करता हैं। जैसे यूसुफ़ ने अपने भाइयों के साथ किया, वैसे ही यीशु मसीह भी हमारे ग़ुनाहों को हमारे खिलाफ़ नहीं गिनता, बल्कि खुलकर और भरपूर माफ़ी देता हैं।

यीशु मसीह हमें यही सिखाता हैं: जो लोग हमारे खिलाफ़ ग़ुनाह करते हैं, उन्हें माफ़ करें।

*“अगर तुम्हे किसी को किसी से शिकायत हो, तो एक-दूसरे को बर्दाश्त करें और माफ़ करें। जैसे ख़ुदा ने तुम्हे माफ़ किया, वैसे ही तुम भी करें।” - कुलुस्सियों ३:१३

अगर यूसुफ़ अपने भाइयों के इतने बुरे कामों को माफ़ कर सकता है और यीशु मसीह हमारे हर गुनाहों को माफ़ करता हैं, तो आपको उन लोगों को माफ़ करने से कौनसी बात रोक रही है जिन्होंने आपको ठेस पहुँचाई है?

आज आपको किसे माफ़ करने की ज़रूरत है?

अगर आपको दूसरों को माफ़ करने में मुश्किल होती है, तो मैं आपको YouVersion Bible App पर कॅमरॉन द्वारा लिखी गई यह ख़ूबसूरत सीरीज़ को पढ़ने की गुज़ारिश करती हूँ।

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.