• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 19 जून 2026

क्या ख़ुदा ने आपसे सपनों के ज़रिए बात की हैं?

Publication date 19 जून 2026

क्या कभी ख़ुदा ने आपसे सपनों के ज़रिए बात की है? कभी-कभी मुझे ऐसे सपने आते हैं जो मेरे दिल में ठहर जाते हैं, क्योंकि वे मेरे आम सपनों से ज़्यादा मायने रखते हैं, जो सिर्फ़ मेरी कल्पना के हिस्सा होते हैं।

मैंने यह सीखा है कि ऐसे ख़ास सपने, ख़ुदा की ओर से होते हैं और मैं उसे पूछती हूँ कि वह इन सपनों के ज़रिए मुझसे क्या कहना चाहता हैं।

मैं ख़ुद के सपनों का अर्थ समझा नहीं सकती हूँ, लेकिन यूसुफ़ इस बात के लिए मशहूर था। जब वह छोटा था, तब उसे ख़ुदा की ओर से बहुत ख़ास सपने मिले जो बाइबल में दर्ज हैं।

उसने यह सपनो का ज़िक्र अपने भाइयों के साथ किया:

*“हम खेत में अनाज के गट्ठे बाँध रहे थे, तभी अचानक मेरा गट्ठा उठकर सीधा खड़ा हो गया और तुम्हारे गट्ठे मेरे चारों ओर इकट्ठा होकर उसे सजदा करने लगे। उसके भाइयों ने उससे कहा, “क्या तू हम पर हुकूमत करेगा? क्या तू सचमुच हम पर राज करेगा?” और उसके सपने और उसकी बातों की वजह से वे उससे और भी ज़्यादा नफ़रत करने लगे। फ़िर उसने एक और सपना देखा और अपने भाइयों को बताया, “सुनो, मैंने एक और सपना देखा। इस बार सूरज, चाँद और ग्यारह सितारे मुझे सजदा कर रहे थे।” - उत्पत्ति ३७:७–९ HINOVBSI

यूसुफ़ का पहला सपना बाद में पूरा हुआ, जब वह मिस्र का शासक बना और सारे अनाज की बिक्री का ज़िम्मेदार हुआ और उसके भाई उसके पास आए और उसके सामने झुके, ताकि वह उन्हें अनाज दे सके (उत्पत्ति ४२:५–६ HINOVBSI)।

लेकिन यूसुफ़ का दूसरा सपना पूरी तरह यीशु मसीह में पूरा होता है, जो हमारा रोशन सुबह का सितारा है, जिसके सामने आसमान और ज़मीन पर हर घुटना झुकेगा और जो अब स्वर्ग में ख़ुदा के दाहिने हाथ बैठा है, जहाँ फ़रिश्ते, इख़्तियार और क़ुव्वतें उसके अधीन हैं (प्रकाशितवाक्य २२:१६ HINOVBSI, फिलिप्पियों २:१० HINOVBSI, १ पतरस ३:२२)।

हम ऐसे ख़ुदा की सेवा करते हैं जिसके सामने हर घुटना झुकेगा, फ़िर भी बाइबल कहती है कि हम उसके फ़ज़ल के सिंहासन के पास बेख़ौफ़ जा सकते हैं (इब्रानियों ४:१६)। आज आप अपने राजा यीशु मसीह के सामने क्या पेश करना चाहेंगे?

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.