• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 16 जून 2026

क्या आपने आपको यीशु मसीह को उद्धार के लिबाज़ में ओढ़ा हैं? - यशायाह ६१:१०

Publication date 16 जून 2026

हाल ही में, कॅमरॉन ने एक गाने के वीडियो शूटिंग के लिए रंग-बिरंगी कढ़ाई वाली एक बहुत ही ख़ूबसूरत जैकेट पहनी। यह गाना सुपरहिट हुआ और जैकेट भी उतनी ही मशहूर हो गई! कॅमरॉन के इनबॉक्स में उन लोगों के मेसेजेस आने लगे जो वैसी ही जैकेट ख़रीदना चाहते थे और वीडियो भी सामने आने लगे, जिनमें माता-पिता अपने बच्चों के लिए वैसी जैकेट ख़रीद रहे थे, ताकि वे कॅमरॉन जैसे दिख सकें।🥰

उत्पत्ति ३७ HINOVBSI में यूसुफ़ को उसके पिता द्वारा दिया गया ख़ूबसूरत जैकेट के बारे मैं जब मैं सोचती हूँ, तो मुझे लगता है कि शायद वह कुछ-कुछ कॅमरॉन की जैकेट जैसा रहा होगा लेकिन उससे भी ज़्यादा शानदार। शायद रंगों से भरा हुआ और ख़ूबसूरत कढ़ाई से सजा हुआ।

बेशक़, हमें यह तो नहीं पता कि वह हक़ीक़त में कैसा दिखता था, लेकिन वह इतना शानदार तोहफ़ा था कि इससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि यूसुफ़ के पिता उसे उसके भाइयों से ज़्यादा मोहब्बत करते थे।

आख़िरकार, भाइयों की नफ़रत इतनी बढ़ गई कि उन्होंने यूसुफ़ को ग़ुलामी में बेच दिया। यूसुफ़ से उसके पसंदीदा बेटे होने की पहचान, एक आज़ाद इंसान होने की इज़्ज़त और यहाँ तक कि उसकी सबसे क़ीमती चीज़, उसका ख़ूबसूरत जैकेट, सब छीन लिया गया।

कई सालों बाद, हालात पूरी तरह बदल गए और अब यूसुफ़, मिस्र में हुकूमत करने वाला बन गया था; वह अपने सभी भाइयों को नए कपड़े पहना सकता था (उत्पत्ति ४५:२२ HINOVBSI)।

जब यीशु मसीह, जो ख़ुदा का प्यारा बेटा हैं, क्रूस पर था, पूरी तरह बेइज़्ज़त, लगभग निर्वस्त्र और अपनी ज़िंदगी क़ुर्बान करने वाला था, तब सिपाही उसके कपड़े आपस में बाँट रहे थे। उसका लिबाज़ बिना सिलाई का था, जो इतना क़ीमती था कि उन्होंने चिट्ठियाँ डालकर तय किया कि वह किसे मिलेगा (यूहन्ना १९:२३ - २४ HINOVBSI)।

क्या आपको इन सब के बीच का संबंध समझ आ रहा हैं?

जैसे यूसुफ़ ने अपने भाइयों को नए लिबाज़ में ओढ़ा, जो अज़ीम रहमत और माफ़ी की निशानी थी, वैसे ही यीशु मसीह भी आपको नए लिबाज़ में ओढ़ना चाहता हैं, ताकि आप भी यशायाह के साथ यह कह सकें:

*“मैं ख़ुदावंद में बहुत ख़ुश हूँ; मेरी रूह मेरे ख़ुदा में मगन है। क्योंकि उसने मुझे उद्धार के लिबाज़ में ओढ़ा हैं और मुझे अपनी रास्तबाज़ी के जैकेट से सजा दिया है।” - यशायाह ६१:१० HINOVBSI

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.