क्या आप यक़ीन करतें हैं कि आपकी आज़माइश एक बड़ी कहानी का हिस्सा है?
आपको सोमवार मुबारक़! ✌️ क्या आप एक और चमत्कार-भरे हफ़्ते के लिए तैयार हैं? मुझे बहुत ख़ुशी है कि आप इस सफ़र का हिस्सा हैं। 🤗
ऐसा शख़्स जिसे अपनी ज़िंदगी में शायद एक या दो चमत्कारों की ज़रूरत थी, वह था यूसुफ़। जब आप उसकी कहानी पढ़ते हैं, तो लगता है कि हर मोड़ पर चीज़ें ग़लत होती जा रही हैं, वह भी उसकी किसी ग़लती के बिना। यूसुफ़ की कहानी के हर मोड़ पर यीशु मसीह की झलक़, दिखाई देती है (उत्पत्ति ३७ से आगे पढ़ें)। और इस हफ़्ते हम ठीक यही करने वाले हैं!
एक चमत्कार के ज़रिए दोनों, यूसुफ़ और यीशु मसीह, का जन्म हुआ और दोनों की ज़िंदगी की बड़ी घटनाएँ, ख़्वाबों के ज़रिए पहले से ही बताई गईं थी। यूसुफ़ को सबके सामने उसके पिता का लाडला ठहराया गया और यीशु मसीह की पहचान उसके पिता, ख़ुदा, की ओर से सबके सामने हुई।
*”स्वर्ग से एक आवाज़ आई, “यह मेरा अज़ीम बेटा है, जिससे मैं बेहद मोहब्बत करता हूँ; इससे मैं बहुत ख़ुश हूँ।” - मत्ती ३:१७ HINOVBSI
यूसुफ़ के दोनों सपनों में उसका परिवार उसके सामने झुकता है और इस बात से उसके भाइयों में जलन पैदा होती हैं और वे उसे मारने की साजिश करते हैं। उसी तरह, जब यीशु मसीह अपने आप को दुनिया को बचाने वाले ख़ुदा के बेटे के रूप में ज़ाहिर करता हैं, तो उसके अपने ही लोग उससे नफ़रत करने लगते हैं। वे इतने ग़ुस्से में आ जाते हैं कि उसे पहाड़ से गिराने की कोशिश भी करते हैं (लूका ४:१८–३० HINOVBSI)।
यीशु मसीह और यूसुफ़, दोनों को उनके क़रीबी लोगों ने पैसों के लिए बेच दिया। यूसुफ़ को उसके भाइयों ने २० चाँदी के सिक्कों के लिए और यीशु मसीह को उसके अपने चेले, यहूदा ने ३० चाँदी के सिक्कों के लिए बेच दिया।
यूसुफ़ को उसके पिता से दूर ले जाया गया, ताकि वह उस जगह पहुँचे जहाँ वह न सिर्फ़ अपने परिवार बल्कि कई देशों को अकाल से बचा सके। उसी तरह, यीशु मसीह ने पिता, ख़ुदा, के पास अपनी जगह छोड़कर हमें आत्मिक भूख से बचाया; वह हमारे लिए ज़िंदगी की रोटी बन गया।
इन सभी बातों को इतनी अद्भुत और चमत्कारी बनाने वाली बात यह है कि ये दोनों कहानियाँ लगभग १५०० साल के फ़ासले पर पूरी हुईं। यीशु मसीह की ज़िंदगी में कुछ भी इत्तेफ़ाक़ से नहीं हुआ; सदियों से, इतिहास उसकी गवाही देता आ रहा है।
यीशु मसीह अतीत, वर्तमान और भविष्य का ख़ुदा हैं। वह इतिहास का मरकज़ हैं, फ़िर भी वह आपको व्यक्तिगत रूप से जानना चाहता हैं।
एक पल ठहरकर इस बात को अपने दिल में उतरने दें।