• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 14 जून 2026

क्या यीशु मसीह आपका सच्चा दोस्त है?

Publication date 14 जून 2026

जब हम पुराने नियम के कुछ किरदारों पर नज़र डालते हैं जो यीशु मसीह का प्रतीक हैं, तब शायद दाऊद की मिसाल सबसे बेहतरीन हैं। वह इस्राएल का सबसे बेहतरीन राजा था और यीशु मसीह सच्चा राजाओं का राजा हैं। हक़ीक़त में, यीशु मसीह को दाऊद का बेटा कहा जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाऊद की ज़िंदगी में एक और शख़्स है जिसमें यीशु मसीह की झलक दिखाई देती है? वह है दाऊद का सबसे अच्छा दोस्त, योनाथान।

राजा शाऊल का बेटा योनाथान, दाऊद के इतने क़रीब था कि उसने उसके साथ एक करार किया और उसे ख़ुद की तरह मोहब्बत की (१ शमूएल १८:१-४ HINOVBSI)।

यह सबसे अद्भुत यारी थी। आपके पास भी एक ऐसा दोस्त है जो आपसे बेहद मोहब्बत करता है: वो है यीशु मसीह!

यीशु मसीह ने हमारे साथ भी क्रूस पर एक करार किया हैं (लूका २२:२० HINOVBSI), जो योनाथान के करार से भी बड़ा है।  और यह यहीं नहीं रुकता।

योनाथान ने दाऊद को अपना कुर्ता और अंगरखा दिया (१ शमूएल १८:४ HINOVBSI), जबकि बाइबल कहती है कि यीशु मसीह हमें उद्धार के वस्त्र और धर्म का कुर्ता पहनाता हैं (यशायाह ६१:१० HINOVBSI)। जैसे योनाथान ने दाऊद को अपना हथियार दिया, उसी तरह हमारा दोस्त यीशु मसीह भी, हमें आत्मिक युद्ध के हथियार देता है (इफिसियों ६:११-१८ HINOVBSI)।

दाऊद कोई ख़ास शख़्स नहीं था, जबकि योनाथान राजकुमार था। योनाथान ने फ़िर भी उससे सच्ची मोहब्बत की और उसी तरह यीशु मसीह, ख़ुदा का बेटा और राजाओं का राजा हैं, जो आम इंसानों से मोहब्बत करता है।

योनाथन ने दाऊद से कहा: *“जो भी तू चाहें मैं तेरे लिए करूँगा” (१ शमूएल २०:४ HINOVBSI) और यीशु मसीह ने भी ऐसा वादा किया: *“जो भी तुम मेरे नाम में पिता से माँगोगे, पिता तुम्हे देगा।” (यूहन्ना १५:१६ HINOVBSI)

योनाथन अपने पिता के सिंहासन का वारिस था लेकिन उसने समझा कि दाऊद इस्राएल का अगला राजा बनेगा, वह ख़ुद नहीं (१ शमूएल २३:१७ HINOVBSI)। दाऊद को सिंहासन मिलने के लिए, योनथान ने अपने हक़ को त्याग दिया, ठीक वैसे ही जैसे यीशु मसीह ने अपनी महिमा की जगह छोड़कर, हमें ख़ुदा के साथ फ़िर से जोड़ दिया। (फिलिप्पियों २:६-८ HINOVBSI)।

यीशु मसीह आपका सबसे अच्छा, सबसे क़रीबी और सबसे अज़ीज़ दोस्त बनना चाहता हैं। अगर आपको यीशु मसीह से, जो ख़ुदा भी हैं, ख़ास दोस्त की तरह रिश्ता बनाने में मुश्किल लगता हैं, तो योनथान जैसे दोस्त को सोचें और उसे आपके लिए वैसा ही दोस्त बनने दें।

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.