• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 13 जून 2026

क्या आप उस श्राप से आज़ाद ज़िंदगी जी रहे हैं, जिसे यीशु मसीह ने क्रूस पर तोड़ दिया?

Publication date 13 जून 2026

आज, पुराने नियम में यीशु मसीह को खोजने का यह सफ़र हमें शुरुआत पर ले आता है: आदम और हव्वा।

आदम और यीशु मसीह के बीच समानताओं और विरोधाभासों को देखने के लिए हमे बहुत गहरा खोदने की ज़रूरत नहीं है। हक़ीक़त में, पौलुस ने इसे कई बार उजागर किया है:

*“इसलिए, जैसे एक इंसान के ज़रिए पाप दुनिया में आया और पाप के वजह से मौत आई और इस तरह सभी इंसानों तक मौत पहुँच गई, क्योंकि सभी ने पाप किया। तो कितना ज़्यादा वह लोग, जो ख़ुदा की फ़ज़ल और रास्तबाज़ी की बख़्शीश हासिल करतें हैं, ज़िंदगी में यीशु मसीह के वसीले बादशाही करेंगे!”रोमियों ५:१२,१७ HINOVBSI

*“क्योंकि एक इंसान के ज़रिए मौत आई, वैसे ही मरे हुओं का पुनरुत्थान भी एक इंसान के ज़रिए आता है। जैसे आदम में सभी मरते हैं, वैसे ही मसीह में सभी ज़िंदा किए जाएंगे।”१ कुरिन्थियों १५:२१‑२२ HINOVBSI 

*“पहला आदम जीवित प्राणी बना; आख़री आदम ज़िंदगी देने वाला आत्मा है। पहला इंसान ज़मीन की मिट्टी से था; दूसरा इंसान आसमानी है।”१ कुरिन्थियों १५:४५,४७ HINOVBSI

लेकिन आदम की कहानी और यीशु मसीह की कहानी के बीच एक और ख़ूबसूरत समानता है। आदम और हव्वा ने ग़ुनाह किया, तो ख़ुदा ने उन्हें बताया कि ज़मीन को शापित किया जाएगा और उसमें काँटे और काँटेदार झाड़ियाँ उगेंगी - उत्पत्ति ३:१७‑१८ HINOVBSI

ये काँटे उस पाप के शाप की निशानी हैं जो अदन की वाटिका से दुनिया में आया।

उसके क्रूस पर चढ़ाए जाने के वक़्त, यीशु मसीह के सिर पर काँटों का मुकुट धंसा गया - मत्ती २७:२७‑३० HINOVBSI। उसे पाप के उस श्राप का ताज पहनाया गया जो दुनिया में पहली बार अदन की वाटिका में से दाख़िल हुआ। इस ताज ने उस शाप को तोड़ा!

*“यीशु मसीह हमारे लिए शाप बन गया और उसने हमें व्यवस्था के शाप से आज़ाद किया; क्योंकि लिखा है: ‘हर वह इंसान जो लकड़ी के खंभे पर लटका होता है, शापित है।’”गलातियों ३:१३ HINOVBSI

आइए हम मिलकर दुआ करें:

“ख़ुदावंद यीशु मसीह, तेरा शुक्र है कि तूने पाप के शाप को एक बार और हमेशा के लिए तोड़ दिया है। मैं स्वीकार करता हूँ कि तूने क्रूस पर मेरे लिए सब कुछ पूरा किया है। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।”

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.