क्या आप आग की भट्टी जैसी आज़माइश के बीच यीशु मसीह को अपने साथ महसूस करते हैं?
जब हमारा बेटा, ज़ैक अस्पताल में बीमार था, तब हमारे पसंदीदा गानों में से एक गाना हिलसॉंग द्वारा रचाया गया गीत था जिसके बोल हैं:
जलती हुई भट्टी में मेरे क़रीब एक और शख़्स था,तूफ़ानी समुंदर को थामे हुए एक और शख़्स था और अगर मुझे कभी याद दिलाने की ज़रूरत पड़ेकि मैं कैसे आज़ाद हुआ, तो एक ख़ून से भरा क्रूस है, जिसने मेरा बोझ उठाया, जहाँ यीशु मसीह मेरे लिए क़ुर्बान हुआ।
ज़ाहिर है, इस गीत की प्रेरणा दानिय्येल ३ HINOVBSI की कहानी से आती है, जहाँ दानिय्येल के तीन दोस्तों ने राजा नबूकदनेस्सर की मूर्ति के सामने झुकने से इनकार किया, इसलिए उन्हें जलती हुई भट्टी में डाल दिया गया।
कुछ असाधारण हुआ:
*“आश्चर्यचकित होकर, राजा नबूकदनेस्सर खड़ा हुआ और उसने अपने सलाहकारों से पूछा, "क्या वहाँ तीन आदमी नहीं थे जिन्हें हमने बाँधकर आग में फेंका था?" उन्होंने जवाब दिया, "हाँ राजा, यह सच बात है।" उसने कहा, "देखो! मैं चार आदमी को आग में घूमते हुए देख रहा हूँ, बंधे नहीं और न ही उन्हें कोई चोट आई और चौथा ख़ुदा के बेटे जैसा लग रहा है।" — दानिय्येल ३:२४-२५ HINOVBSI
कुछ लोग मानते हैं कि आग में दिखाई देने वाला चौथा शख़्स एक फ़रिश्ता था, लेकिन अधिकतर धर्मशास्त्री मानते हैं कि यह एक क्रिस्टोफ़नी था; यानी धरती पर ज़मीन से पहले, यीशु मसीह का ज़ाहिर होना।
राजा को वह ख़ुदा के बेटे जैसा लगा क्योंकि वह सच में ख़ुदा का ही बेटा था!
दानिय्येल के दोस्तों ने मूर्ति के आगे झुकने से इनकार करके अद्भुत ईमान और हिम्मत दिखाईं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें फ़िर भी आग के भट्टी में फेंक दिया गया था। ईमान हमेशा हमें बुरी बातों से बचा नहीं लेता। ज़िंदगी में कभी-कभी हमें ऐसा महसूस हो सकता है मानो हम बँधे हुए हाथों के साथ आग की भट्टी में खड़े हैं।
जेनी और मेरे लिए भी ऐसा ही समय था, जब हम अपने १० महीने के बेटे के अस्पताल के बिस्तर के पास बैठे थे और उसकी हालत बहुत नाज़ुक थी।
लेकिन यह कहानी हमे याद दिलाती है कि चाहे ज़िंदगी की भट्ठी कितनी भी गरम क्यों न हो या हमारी पीड़ा कितनी भी बड़ी क्यों न हो, यीशु मसीह हमेशा हमारे साथ हैं।