क्या आप यीशु मसीह के पीछे चलने के लिए तैयार हैं, चाहे हमे कोई भी क़ीमत चुकानी पड़े?
मुझे मानना पड़ेगा कि कभी-कभी मुझे पुराने नियम को पढ़ना मुश्किल लगता है, ख़ासकर जब मैं नबियों की क़िताबें पढ़ता हूँ।
नए नियम में, ख़ुद को चेलों की जगह पर रखकर, उसूलों को पढ़ना और यीशु मसीह की बातों को समझना थोड़ा आसान लगता है, जैसे पहाड़ पर दिए गए उपदेश। ख़ूबसूरत फ़िल्में और टीवी सीरीज़, जैसे ‘द चोज़न’, ने नए नियम को और भी ज़्यादा समझने में आसान, व्यक्तिगत और दिल से जुड़ा हुआ बना दिया है।
लेकिन पुराने नियम की बात करें तो वहाँ भी राजा और नबियों की अजीब कहानियों में, यीशु मसीह की झलक़ नज़र आती है।
आज हम बाइबल के दो सबसे अजीब और अद्भूत नबियों पर नज़र ग़ौर करेंगे: एलियाह और एलीशा।
एलियाह की पूरी भविष्यवाणी की सेवा, बुराई और मूर्तिपूजा का सामना करने के इर्द-गिर्द होती थी। मिसाल के तौर पर, उसने राजा अह़ाब पर यह इल्ज़ाम लगाया कि उसने ख़ुदा को छोड़कर, बाल देवताओं की उपासना की (१ राजा १८:१८ HINOVBSI)। कार्मेल पर्वत पर एलियाह और बाल के नबियों के बीच लड़ाई हुई, जिसमें ४५० बाल के नबियों की मौत हुई (१ राजा १८:२२-४० HINOVBSI) और उसने दुर्जन रानी जेज़ेबेल के ख़िलाफ़ भविष्यवाणी की (१ राजा २१:२३-२६ HINOVBSI)।
ख़ुदा ख़ुद एलियाह को आदेश देता है कि वह एलीशा को अपना उत्तराधिकारी के रूप में अभिषेकित करें (१ राजा १९:१६ HINOVBSI)। जैसे नए नियम में चेलों ने मछुआरे का काम छोड़कर यीशु मसीह का अनुसरण किया, ठीक वैसे ही एलीशा ने एलियाह का अनुसरण किया। उसने अपनी आमदनी का एकमात्र स्रोत, जैसे हल और बैल, को जला दिया और सब कुछ पीछे छोड़ दिया था।
जैसे ही एलियाह स्वर्ग में उठाए जाने वाला था, उसने एलीशा से पूछा कि क्या उसकी कोई आख़री ख़्वाहिश हैं। एलीशा ने जवाब दिया: *“मुझे तेरी आत्मा का दुगना हिस्सा विरासत में दें।” (२ राजा २:९ HINOVBSI)
एलियाह ने कहा कि वह इसे एक शर्त पर देगा: उसे वह पल देखना होगा जब एलियाह स्वर्ग में उठाया जाएगा। मैं यक़ीन के साथ कह सकता हूँ कि एलीशा की नज़र हर पल एलियाह पर ही थी! 👀 और यह वैसा ही हुआ: एलीशा, एलियाह के उठाए जाने का गवाह बना और उसने धरती पर अपनी सेवा जारी रखी।
यीशु मसीह भी बुराई और अंधकार पर जीत पाने के लिए इस धरती पर आया (१ यूहन्ना ३:८ HINOVBSI)। वह हमसे कहता हैं कि हम हर क़ीमत पर उसका अनुसरण करें (लूका १४:२७ HINOVBSI), उसने हमें अपना पवित्र आत्मा दिया है (यूहन्ना १४:१५-१७ HINOVBSI) और हमें हरपल अपनी निगाहें उस पर ही रखनी हैं (इब्रानियों १२:२ HINOVBSI)।
आज आपको और मुझे यीशु मसीह का चेला बनने का मौक़ा मिला है। क्या आप तैयार हैं?