क्या आपने कभी किसी ऐसी बात के लिए हाँ कहा, जो नामुमक़िन लगती थी?
क्या कभी ख़ुदा ने आपको आपके आराम के दायरे से बाहर निकलने के लिए चुनौती दी है? मेरे साथ तो उसने ऐसा कई बार किया है। जैसे कभी किसी अजनबी को हौसला देना, या फ़िर किसी को पैसों का उपहार देना जो मेरे समझ से परे था।
लेकिन ख़ुदा ने मुझसे कभी नहीं कहा कि किसी की जान ले। 😮💨
हालाकि ख़ुदा ने अब्राहम को अपने इकलौते बेटे, इसहाक को बलि के रूप में चढ़ाने के लिए आदेश दिया था। यह वही बेटा था जो लंबे इंतज़ार के बाद, अब्राहम और सारा को एक चमत्कार के ज़रिए पैदा हुआ था (उत्पत्ति २२ HINOVBSI की कहानी पढ़ें)।
बच्चों की बाइबल में अक़सर इसहाक को एक छोटे लड़के के रूप में दिखाया जाता है, जो अपने पिता के पीछे-पीछे पहाड़ पर चढ़ रहा है और वेदी पर बाँधे जाने के वक़्त असहाय है। लेकिन बाइबल के विद्वानों का अनुमान है कि जब यह घटना हुई, तब इसहाक लगभग ३० साल का था। उसी उम्र में यीशु मसीह ने भी हमारे ग़ुनाहों के लिए जीवित क़ुर्बानी बनकर क्रूस पर अपनी जान दी।
इसहाक इतना बड़ा और मज़बूत था कि वो अपने पिता से लड़कर ख़ुद को बाँधे जाने से रोक सकता था। लेकिन इसके बजाय उसने अपनी मर्ज़ी से अपने पिता की आज्ञा मानी और क़ुर्बान होने के लिए राज़ी हो गया। ठीक उसी तरह जैसे यीशु मसीह भी अपने पिता की मर्ज़ी के मुताबिक़, अपनी ख़ुद की मर्ज़ी से क्रूस पर क़ुर्बान हुआ (यूहन्ना १०:१७–१८ HINOVBSI और यूहन्ना १८:११ HINOVBSI)।
इस कहानी का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि ख़ुदा लोगों को, या यहाँ तक कि अपने बच्चों की हत्या करने के लिए कहता हैं। मैं आपको भरोसा दिलाती हूँ कि ख़ुदा हमसे कभी ऐसा करने के लिए नहीं कहेगा!
बल्कि, पुराने नियम की कई कहानियों की तरह यह कहानी भी यीशु मसीह की ओर इशारा करती है।
जब इसहाक ने अपने पिता से पूछा, “आग और लकड़ीयाँ तो यहाँ हैं, लेकिन क़ुर्बानी के लिए मेम्ना कहाँ है?” तब अब्राहाम ने जवाब दिया, “ख़ुदा ख़ुद क़ुर्बानी के लिए मेम्ने का इंतज़ाम करेगा” (उत्पत्ति २२:७–८ HINOVBSI)। लगभग २००० साल बाद, जब यूहन्ना बपतिस्मा देने वाले ने पहली बार यीशु मसीह को देखा, तब उसने कहा, “देखो! यह ख़ुदा का मेम्ना है, जो दुनिया के ग़ुनाहों को ले जाता है!” (यूहन्ना १:२९ HINOVBSI)।
यीशु मसीह ने आपके लिए सबसे बड़ी क़ुर्बानी दी। अपनी मर्ज़ी से, पूरे दिल से और ठीक वैसे ही जैसे लगभग २००० साल पहले भविष्यवाणी की गई थी।
यह सबसे अद्भुत और दिव्य बात है।