मुश्क़िल हालातों में, ख़ुदा के किए गए कामों को याद करना असंभव लग सकता है।
मत्ती १४:१७–२१ में हम पढ़ते हैं कि कैसे यीशु मसीह और उसके चेले एक ऐसे हालत में थे जहाँ उनके पास जो खाना था, पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ, वह उसके सामने बैठे ५,००० लोगों को खिलाने के लिए बिल्कुल काफ़ी नहीं था।
फ़िर यीशु मसीह ने एक चौंकाने वाला चमत्कार किया:
*“उसने पाँच रोटियाँ और दो मछलियाँ लीं, आसमान की ओर देखकर शुक्रिया किया और रोटियों को तोड़ा।” – मत्ती १४:१९ HINOVBSI
यीशु मसीह ने, रोटियाँ तोड़ने से पहले, चमत्कारी बढ़ोतरी और ख़ुदा के इंतज़ाम को देखने से पहले, शुक्र अदा किया।
उसने अपने आसमानी पिता पर भरोसा किया, यह जानते हुए कि ख़ुदा उनकी ज़रूरत पूरी करेगा, और उसने वाक़ई में किया। जब चेलों ने खाना बाँटा, तो बारह टोकरियाँ बची हुई थीं। शुरुआत में जितना था, उससे कई ज़्यादा आख़िर में बचा था!
चेले, उस वक़्त की कमी पर ज़्यादा ग़ौर कर रहे थे। हालाँकि वे अभी-अभी एक सफ़ल सेवकाई के सफ़र से लौटे थे, जहाँ उन्होंने चमत्कार देखे थे, फ़िर भी वे जल्दी ही ख़ुदा की चमत्कारिक ताक़त को भूल गए और भीड़ को खिलाने के ख़र्च की फ़िक्र करने लगे थे। (यूहन्ना ६:५–७)।
मुश्क़िल हालातों में, ख़ुदा के किए गए कामों को याद करना असंभव लग सकता है
आज आप किन ऐसी हालातों का सामना कर रहे हैं जो नामुमक़िन से लग रहे हैं?
आज थोड़ा वक़्त निकालकर अपनी ज़िंदगी की सारी ज़रूरतों और चुनौतियों की सूची बनाएँ। और फ़िर ख़ुदा के इंतज़ाम के लिए उसका का शुक्र अदा करें और उन सभी इंतज़ामों के लिए भी जो अभी तक नज़र नहीं आ रहे हैं।
मैं फिलिप्पियों ४:१९–२० से आपके लिए दुआ करना चाहता हूँ:
ऐ आसमानी पिता, तेरा शुक्रिया कि तू की हर एक ज़रूरत को मसीह यीशु में तेरी महिमा की ताक़त के अनुसार पूरा करेगा। तेरी महिमा सदा सर्वदा होती रहे। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।