ख़ुदा आपके ख़यालों को जानता है।
हम ‘एल रोई - वह ख़ुदा जो आपको देखता है’ इस सीरीज़ के पाँचवें दिन पर हैं और हर दिन हम इस पर ग़ौर कर रहे है कि ख़ुदा क्या देखता है। आज का दिन शायद सबसे चुनौतीपूर्ण हो सकता है:
*”क्योंकि ख़ुदा का क़लाम ज़िंदा और क्रियाशील है। वह किसी भी दोधारी तलवार से भी ज़्यादा तेज़ है; वह रूह और प्राण, जोड़ और गूदे तक को चीर देता है; और दिल के ख़यालों और इरादों की जाँच करता है। सारी सृष्टि में कोई भी चीज़ ख़ुदा की नज़र से छुपी नहीं है। सब कुछ उसके सामने खुला और बे-नक़ाब है उसी के सामने हमें हिसाब देना है।” — इब्रानियों ४:१२–१३ HINOVBSI
ख़ुदा सब कुछ देखता है! और ख़ास तौर पर वह आपके दिल के ख़यालों और रव्वैयों को देखता है। 😬
मैं नहीं जानता कि यह आपके लिए यह अच्छी ख़बर है या नहीं, क्योंकि सच कहें तो हमारे सारे ख़याल हमेशा पाक और धार्मिक नहीं होते। हम सबके ज़हन में कुछ ऐसे ख़याल भी होते हैं जिन्हें हम किसी से साझा नहीं कर सकते हैं।
ख़ुदा न सिर्फ़ हमारे सारे ख़यालों को देखता है, बल्कि वह उन्हें परखता भी है! यह बात और भी ज़्यादा चुनौतीपूर्ण लगती है। लेकिन अच्छी ख़बर यह है कि ख़ुदा हमें हमारे ख़यालों के लिए सज़ा देने या नाक़ाबिल ठहराने के लिए नहीं परखता। वह ऐसा इसलिए करता है ताकि वह उन्हें बेहतर बना सके और हमारे मन को बदल सके:
*”अपने आपको इस दुनिया के तरीक़े के मुताबिक़ न ढालें, बल्कि अपने मन के नवीनीकरण के ज़रिए बदल दे। तब आप परख सकेंगे कि ख़ुदा की मर्ज़ी क्या है जो नेक, भानेवाली और सही है।” — रोमियों १२:२ HINOVBSI
और इससे भी बेहतर ख़ुश ख़बर यह है: आपके सारे ख़याल यहाँ तक कि सबसे बदसूरत ख़याल जानने के बावजूद भी, ख़ुदा आपसे मोहब्बत करता है!
*”लेकिन ख़ुदा हमारे प्रति अपनी मोहब्बत इस तरह ज़ाहिर करता है कि जब हम अब भी पापी ही थे, तब यीशु मसीह हमारे लिए क़ुर्बान हुआ।” — रोमियों ५:८ HINOVBSI
ख़ुदा चाहता है कि वह आपके दिल को बदल के आपको पाक बनाए। यह हमेशा याद रखें कि उसकी मोहब्बत आपके लिए कभी कम नहीं है!