• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 13 मई 2026

ख़ुदा आपके आँसुओं को देखता हैं।

Publication date 13 मई 2026

क्या आप अक़सर रोते हैं? या कभी-कभी?

मैं असल में ज़्यादा रोने वाला इंसान नहीं हूँ, लेकिन जब मैं रोता हूँ, तो आँसू बिना रुके बहते हैं और वो कोई ख़ूबसूरत नज़ारा नहीं होता हैं। 😭 मैं अक़सर अकेले में ही रोना पसंद करता हूँ, जहाँ कोई मुझे देख न सके सिवाय शायद जेनी के, और ज़ाहिर है, ख़ुदा के।

मैं इस बात से प्रोत्साहित होता हूँ कि मेरे आँसू कभी ज़ाया नहीं जाते। ख़ुदा हर बात पर नज़र रखता है। वह उन्हें देखता है और मेरी फ़रियाद सुनता है: 

*“यहोवा की आँखें धर्मियों पर लगी रहती हैं, और उसके कान उनके फ़रियाद पर लगे रहते हैं।”भजन संहिता ३४:१५ HINOVBSI

यह फ़िर से एक ख़ूबसूरत याद दिलाने वाली बात है कि ख़ुदा हमारी ज़िंदगी के हर पहलू में कितनी बारीकी से शामिल है और वह हमारे जज़्बातों और एहसासात की कितनी गहराई से परवाह करता है।

ख़ुदा सिर्फ़ हमारे आँसू देखता ही नहीं, बल्कि बाइबल यह भी कहती है:

*“तू मेरे सब दुःखों का हिसाब रखता है। तूने मेरे सारे आँसू अपनी कुप्पी में जमा किए हैं; क्या वे तेरी क़िताब में दर्ज नहीं हैं?”भजन संहिता ५६:८ HINOVBSI

मुझे वह बात बहुत पसंद है जो जेनी ने कुछ हफ़्ते पहले लिखी थी: स्वर्ग में सड़कें सोने की बनी हैं (प्रकाशितवाक्य २१:२१), लेकिन आंसुओं को बहुत संभालकर एक बोतल में जमा किए जाते हैं। इसे जानकर आपको क्या महसूस होता है?

यह सच है! ख़ुदा सिर्फ़ आपके आँसू देखता ही नहीं, बल्कि उन्हें संभालकर रखता है। वे ख़ुदा के लिए सोने से भी ज़्यादा क़ीमती हैं। ✨

आप ख़ुदा के लिए बहुत मायने रखते हैं। और आप ख़ुदा की नज़रों में क़ीमती हैं। आपके दिल की हर एक फ़रियाद और तकिये पर गिरे हुए हर आँसू से वह पूरी तरह वाकिफ़ है। क्या यह हैरान करने वाली बात नहीं है?

आइए, मिलकर दुआ करें और ख़ुदा का शुक्र अदा करें।

ऐ आसमानी पिता, शुक्रिया कि तेरी नज़र हमेशा मुझपर हैं। शुक्रिया कि मेरा एक भी आँसू तेरी नज़र से छिपा नहीं रहता। शुक्रिया कि तू मेरी हर पुकार सुनता हैं और जानता हैं कि मैं कैसा महसूस करता हूँ। शुक्रिया कि तू मेरी इतनी गहराई से परवाह करता हैं, जितना की मैं कभी पूरी तरह समझ नहीं सकता। आज मैं पूरे भरोसे के साथ तेरे सामने फ़रियाद करता हूँ, यह जानते हुए कि तू सुन रहा हैं। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.