• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 11 मई 2026

ख़ुदा जो आपको देखता है।

Publication date 11 मई 2026

एक उपासक के रूप में, मैं मंच पर रहने और हज़ारों नज़रों का सामना करने का आदी हूँ। लेकिन जब मैं भीड़ में देखता हूँ और जेनी से नज़रें मिलती हैं, तो कुछ ख़ास हो जाता है। मुझे पता है कि वह मुझे सिर्फ़ देखती ही नहीं, बल्कि सच में समझती भी है।

हमारा एक ख़ास रिश्ता हैं जहाँ हम एक दूसरे को अच्छी तरह जानते है। जेनी दूर से ही पहचान लेती है कि मैं ख़ुश हूँ, तनाव में हूँ या थका हुआ हूँ। उसके अलावा, मेरे भीतर कोई नहीं देख सकता है या मेरे जज़्बातों को समझ सकता हैं।

मैं सोचता हूँ कि ऐसा ही एहसास हागार को हुआ होगा, जब उसका सामना उत्पत्ति अध्याय १६ में ख़ुदा से हुआ। वह अपनी सख़्त मालकिन, सारा से भाग रही थी, तभी ख़ुदा ने उससे मुलाक़ात की और उससे बात की।

फ़िर कुछ अद्भुत हुआ:

*”उसने उस ख़ुदा को, जिसने उससे बात की थी, यह नाम दिया: “तू वह ख़ुदा है जो मुझे देखता है,” क्योंकि उसने कहा, “अब मैंने उसे देख लिया है जो मुझे देखता है।” उत्पत्ति १६:१३ HINOVBSI 

हागार ने महसूस किया कि ख़ुदा ने उसे सचमुच देखा। इतनी गहराई से कि उसने उसे यह नाम, एल-रोई दिया, जिसका मतलब है, ‘वह ख़ुदा जो देखता है।’ 

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि बाइबल में यह पहली बार है जब ख़ुदा का नाम पुकारा गया है।

ख़ुदा का पुकारा गया पहला नाम ताक़त, सामर्थ्य, शक्ति या न्याय का नहीं है, बल्कि ऐसा नाम है जो दिखाता है कि ख़ुदा कितना मोहब्बत करनेवाला, ख़याल रखनेवाला और व्यक्तिगत है। वह ख़ुदा जो देखता है।

इस हफ़्ते, हर दिन हम यह जानने के लिए वक़्त निकालेंगे कि ख़ुदा हमें किस तरह से देखता है। किसी के ज़रिए सच में देखा जाना, शायद मोहब्बत महसूस करने का सबसे शक्तिशाली तरीक़ा है। दोस्तों, माता-पिता या जीवन-साथी से भी बढ़कर, हमें ख़ुदा देखता और समझता है!

इसे अपने दिल में उतरने दे कि हम ऐसे ख़ुदा की सेवा करते हैं जो हमें देखता है। वह अज़ीम है लेकिन मशग़ूल नहीं है कि आप, आपकी ज़िंदगी और आपकी ज़रूरतों पर ध्यान न दें। हम उसके नर्म मिज़ाज सेवक हैं।

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.