• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 10 मई 2026

ख़ुदा की नज़र आप पर है और वह आपके दर्द से पूरी तरह वाक़िफ़ है।

Publication date 10 मई 2026

मदर्स डे मुबारक़!

मुझे उम्मीद है कि आज का यह दिन सच में और पूरी तरह से आपके लिए ख़ुशी का दिन है। एक ऐसा दिन जब आप अपनी माँ (या सास) के साथ ख़ुशी मना सकें, या अगर आप ख़ुद माँ हैं, तो आपको भी पूरी मोहब्बत के साथ मनाया जाए।

अगर आप माँ हैं, तो मेरी दुआ है कि आज आप ख़ुदको नीतिवचन की क़िताब में बताई गई उस महिला की तरह महसूस करें:

*”वह अपने घर-परिवार के कामकाज़ पर नज़र रखती है और आलस्य की रोटी नहीं खाती। उसके बच्चे उठकर उसे धन्य कहते हैं; उसका पति भी उसकी तारीफ़ करता है और कहता है, “कई महिलाओं ने भले काम किए हैं, पर तू उन सब से बढ़कर हैं।”नीतिवचन ३१:२७-२९ HINOVBSI

लेकिन जैसे हमने पिछले हफ्ते में देखा, यह हर किसी के लिए सच नहीं होता। कई त्यौहार और ख़ास दिन, कई लोगों के लिए दर्द और तकलीफ़ को भी जगा सकते हैं।

अगर आप मेरी तरह आज संघर्ष कर रहें हैं, तो मैं चाहती हूँ कि आप यह याद रखें कि ख़ुदा ने आपको भुलाया नहीं है। ख़ुदा की नज़र आप पर है और वह आपके दर्द से पूरी तरह वाक़िफ़ है।

जब हागार अपनी ज़िंदगी के एक बहुत ही निचले मुक़ाम पर थी, तब उसकी मुलाक़ात ख़ुदा से हुई और उसने उसे एल-रोई कहा, जिसका मतलब है: “वह ख़ुदा जो मुझे देखता है।”

जब मरियम बाग़ में फूट-फूट कर रो रही थी और यह समझ रही थी कि उसका मसीहा मर गया है, तब यीशु मसीह उसके पास आया। उसने उसके आँसुओं के लिए उसे डाँटा नहीं, बल्कि उसे नाम लेकर बुलाया और पूछा, “तू क्यों रो रही हैं?” - यूहन्ना २०:११-१६ 

अपनी ज़िंदगी के हर मुश्क़िल समय में, ख़ुदा की नज़र आप पर है और साथ ही वह आपको तसल्ली भी देना चाहता है:

*”ख़ुदावंद टूटे हुए दिल वालों के क़रीब रहता है और अंदर से बिखरें रूह को बचाता है।” भजन संहिता ३४:१८ HINOVBSI

और क्या आप जानते हैं कि ख़ुदा, माँ की तरह भी दिलासा देता है?

*”जिस तरह एक माँ अपने बच्चे को दिलासा देती है, उसी तरह मैं भी तुम्हे दिलासा दूँगा।” यशायाह ६६:१३ HINOVBSI 

अगर आज का दिन आपके लिए जश्न का दिन नहीं है, और आप भी मेरी तरह उदास और मायूस महसूस कर रहे है तो मेरी यह दुआ है कि आप ख़ुदा की तसल्ली और उसकी उपस्थिती से भर जाए।

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.