• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 27 अप्रै. 2026

हर इंसान की उड़ान का रास्ता, ख़ुदा पहले से जानता है।

Publication date 27 अप्रै. 2026

मैं एक बात को क़ुबूल करना चाहता हूँ…

अब तक मैं देश-विदेश में मिलाकर सौ से भी ज़्यादा बार हवाई जहाज़ में उड़ान भर चुका हूँ। कभी बड़े विमानों में, कभी छोटे जहाज़ों में; कभी छोटी दूरी की यात्राएँ, तो कभी लंबी उड़ानें। कभी अपनी सरज़मीन पर, तो कभी समुंदर के उस पार। फ़िर भी, उड़ान का इतना अनुभव होने के बावजूद, आज भी हर बार हवाई जहाज़ में बैठते समय मेरे दिल में एक हल्का-सा डर ज़रूर जाग उठता है।🤦🏻‍♂️ख़ासकर, टेक-ऑफ के समय जब हवाई जहाज़ ज़मीन से आसमान में उड़नेवाला हो तब मैं बेचैन महसूस करता हूँ, और मेरी हथेलियों में पसीना आ जाता है। कई सालों के तजुर्बें की वजह से मैं अपनी फ़िक्र को क़ाबू रख सकता हूँ, लेकिन फ़िर भी मैं डरता हूँ। जब भी हम ज़मीन पर उतरते हैं तब मैं एक चैन की साँस लेता हूँ।

जब मैं हवाई जहाज़ में उड़ान लेता हूँ, तब एक ख़याल मेरे ज़हन में आता हैं: “मुझे ज़रा भी अंदाज़ा नहीं है कि इस जहाज़ को कौन उड़ा रहा है।” 

इस पर ज़रा-सा ग़ौर करें। आप हवाई जहाज़ में चढ़ते हैं, तो आम तौर पर आप पायलट को देखते भी नहीं हैं। न आपको उसका (या उसकी) बायोडाटा दिया जाता है, न आप उसकी क़ाबिलियत को जाँचते हैं, न उसके हुनर को परखते हैं और न ही उड़ान से पहले, उसका नाम जानते हैं।

फ़िर भी, हम बड़े आराम से अपनी सीट पर बैठ जाते हैं और एक अजनबी को हमें आसमान में ले जाने देते हैं। सच तो यह है कि हम पायलट को देख नहीं सकते, लेकिन हम उस पर पूरा भरोसा करते हैं। हम यक़ीन करते हैं कि उसका इरादा सही है और वह हमें हमारी मंज़िल तक महफूज़ पहुँचाएगा।

ठीक इसी तरह, हम एक ऐसे ख़ुदा के पीछे चलते हैं जिसे हम अपनी आँखों से नहीं देख सकते। हो सकता है कि हमें हमेशा यह साफ़ न पता हो कि वह हमें कहाँ ले जा रहा है, लेकिन हम इस बात पर ऐतबार कर सकते हैं कि सब कुछ उसके क़ाबू में है और वह हम में से हर एक की उड़ान का नक़्शा ही नहीं, बल्कि ज़िंदगी के पूरें मंसूबे से वाक़िफ़ है।

*"ख़ुदा यह ऐलान करता है: 'तुम्हारे लिए बनाए गए हर मंसूबे को मैं जानता हूँ। ये मंसूबे तुम्हें नुक़सान पहुँचाने के लिए नहीं, बल्कि तुम्हे तरक़्क़ी, उम्मीद और एक रोशन भविष्य देने के लिए हैं।”यिर्मयाह २९:११ HINOVBSI

क्या आप भी कभी ज़िंदगी को लेकर उसी तरह बेचैन महसूस करते हैं, जैसे मैं हवाई जहाज़ के उड़ान के वक़्त करता हूँ?  क्या आपके दिल में भी कभी यह सवाल आता है कि हमारी ज़िंदगी का अदृश्य पायलट, ख़ुदा, क्या वाक़ई भरोसे के क़ाबिल है?

ऐसा महसूस करना बिल्कुल सामान्य बात है। आज ख़ुदा से दुआ करें कि वह आपको अपनी मौजूदगी की याद दिलाए और यह यक़ीन भी, कि आपकी ज़िंदगी पूरी तरह उसके हाथों नियंत्रित और महफूज़ है।

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.