आप ख़ुदा की बातों को सुनना चाहते हैं? तो बाइबल पढ़ें। आप ख़ुदा की आवाज़ सुनना चाहते हैं? तो बाइबल को ऊँची आवाज़ में पढ़ें! - जस्टिन पीटर्स
“हॅलो, क्या आप मुझे सुन पा रहे हैं?”“हॅलो?”“मैं आपको नहीं सुन पा रही!”“क्या अब आप मुझे सुन सकतें हैं?”“नहीं, अभी भी आपकी आवाज़ सही से सुनाई नहीं दे रही है!”
क्या आपको यह संवाद जाना-पहचाना सा लगता है? हम सभी जानते हैं कि ख़राब नेटवर्क वाली फ़ोन कॉल कितनी मुश्क़िल होती है।😫
लेकिन सच कहूँ तो कभी-कभी ख़ुदा की आवाज़ सुनने में भी ऐसा महसूस हो सकता है। जितना मैं चाहती हूँ कि ख़ुदा मुझसे बात करें और मेरी ज़िंदगी में उसकी ओर से रहनुमाई पाने की दुआ करूँ, अक़सर यह फ़र्क समझना मुश्क़िल होता है कि किसी ख़ास हालत में, ख़ुदा क्या कहना चाहता हैं।
काश एक अच्छी नेटवर्क वाली फ़ोन कॉल की तरह, हम ख़ुदा से बातचीत कर सकतें थें और उसके साथ एक गहरा रिश्ता बना सकतें थें।
शुक्र है कि हमसे बात करने के लिए, ख़ुदा के पास कई तरीक़े हैं। इस हफ़्ते हम उन ७ तरीक़ों पर ग़ौर करेंगे जो साफ़ और ज़ोरदार हैं। पहला तरीक़ा है, उसके लफ्ज़, यानी बाइबल।
*“बाइबल के सारे लफ्ज़, ख़ुदा की साँस से निकले हुए हैं जो शिक्षा देने, डाँटने, सुधारने और धार्मिकता में चलने के लिए फ़ायदेमंद हैं। ताकि ख़ुदा का सेवक हर भले काम के लिए पूरी तरह तैयार हो जाए।” — २ तिमुथियुस ३:१६-१७ HINOVBSI
अगर हम कभी दुआ, सपनों, दर्शनों या किसी और तरीक़ों से, ख़ुदा की आवाज़ न भी सुन पाते, तब भी ख़ुदा का क़लाम काफ़ी हैं।
*“क्योंकि ख़ुदा का क़लाम ज़िंदा और सक्रिय है। वह किसी भी दोधारी तलवार से ज़्यादा तेज़ है; वह रूह और प्राण को, जोड़ और गूदे को अलग-अलग करता हुआ दिल की गहराइयों तक उतर जाता है और मन के ख़यालों और नीयतों को परखता है।” — इब्रानियों ४:१२ HINOVBSI
मुझे यह वाक्य बहुत पसंद है:
आप ख़ुदा की बातों को सुनना चाहते हैं? तो बाइबल पढ़ें। आप ख़ुदा की आवाज़ सुनना चाहते हैं? तो बाइबल को ऊँची आवाज़ में पढ़ें! - जस्टिन पीटर्स
मैं आपको प्रोत्साहित करन चाहती हूँ कि आप अपनी बाइबल पढ़ें, सिर्फ़ एक मसीही फ़र्ज़ निभाने के लिए नहीं, बल्कि यह समझने के लिए कि ख़ुदा आपसे क्या कहना चाहता हैं। क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि समझ ही नहीं आता कि कहाँ से शुरू करें? हमारे पास बाइबल पर आधारित, कई ख़ूबसूरत पढ़ने की योजनाएँ हैं जो आप YouVersion Bible ॲप पर पढ़ सकते हैं।