• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 19 अप्रै. 2026

आप जैसे हैं, ख़ुदा आपसे वैसे ही मोहब्बत करता है, लेकिन वह आपसे इतनी ज़्यादा मोहब्बत करता है कि आपको उसी हाल में छोड़ नहीं देता।

Publication date 19 अप्रै. 2026

मैं उन ज़बरदस्त परिवर्तन वाले वीडियोस को बेहद पसंद करता हूँ जिनमें पहले के और परिवर्तन के बाद के बहुत ही असरदार नज़ारे दिखाई देते हैं, जैसे कि पुराने मकान को छोटे-छोटे महलों में बदल देना, या किसी बाल बनानेवाले के ज़रिए बिना सजे-संवरे बालों को एक ख़ूबसूरत कृति में तब्दील करना।

ऐसे वीडियोस कुछ ज़्यादा संतोषजनक लगतें है।

यह ज़क्कई की कहानी से मेरा सबसे पसंदीदा हिस्सा है। जब यीशु मसीह उसे देखता हैं, उसे उसके नाम से बुलाता हैं और उसके घर आता हैं, तो ज़क्कई पूरी तरह बदल जाता है। और वह एलान करता है:

*“देखों, मेरे ख़ुदावंद! अब मैं मेरी आधी दौलत गरीबों को बाँट देता हूँ और अगर मैंने किसी से कुछ धोखाधड़ी की है, तो मैं उसका चार गुना चुका देता हूँ।”लूका १९:८ HINOVBSI 

एक चालाक और बेईमान कर वसूली करने वाले इंसान से, जो धोखाधड़ी से लोगों का पैसा हड़पता था, ज़क्कई अब एक बेहद उदार दिलवाला और निःस्वार्थ इंसान में बदल जाता हैं और ख़ुद की दौलत का आधा हिस्सा गरीबों में बाँट देता हैं!

उसने यह भी वादा किया कि वह लोगों से लिया हुआ चार गुना चुका देगा; जिन लोगों का उसने धोखाधड़ी से लिया था, उन्हें कितना सुक़ून महसूस हुआ होगा।

ऐसा लगता है जैसे ज़क्कई की सोच पूरी तरह बदल गई थी; वह अब पहले जैसा नहीं रहा। उसके सोचने का तरीका अब बहुत अलग हो गया था। यही वह बात है जो पौलुस रोमियों १२:२ HINOVBSI में कहता हैं:

*“इस दुनिया के रवैये के मुताबिक़ ख़ुद को ढलने मत दो, बल्कि अपने ज़हन को नया होने से तब्दील हो जाओ। तब तुम परख सकोगे कि ख़ुदा की मर्ज़ी क्या है। उसकी अच्छी, दिल-पसंद और मुक़म्मल मर्ज़ी।”

जब आप सच में यीशु मसीह को अपनी ज़िंदगी में आने देते हैं, तो परिवर्तन तय है। उसकी मौजुदगी, आपको बदल देती है और आपकी ज़िंदगी में उसकी बदलनेवाली ताक़त आपके आसपास के लोगों पर भी असर डालती हैं और बरक़त देती है।

मेरे पसंदीदा मसीही वाक्यों में से एक वाक्य है:

“आप जैसे हैं, ख़ुदा आपसे वैसे ही मोहब्बत करता है, लेकिन वह आपसे इतनी ज़्यादा मोहब्बत करता है कि आपको उसी हाल में छोड़ नहीं देता।”

क्या आप अपनी ज़िंदगी के उन क्षेत्रों को पहचान सकते हैं जहाँ ख़ुदा ने परिवर्तन लाया है और वह अभी आपकी ज़िंदगी में काम कर रहा है?

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.