हर सामाजिक रिवाज़ तोड़कर, ज़क्कई ने पूरी शिद्दत के साथ यीशु मसीह की तलाश की।
जब जेनी और मैंने अपने बेटे का नाम ज़ैक रखा, तो बहुत से लोगों ने मान लिया था कि यह ज़ैकरी या ज़ैकरियास का शॉर्ट फ़ॉर्म होगा, जो पुराने नियम के नबी ज़कर्याह या नए नियम के याजक और बपतिस्मा देने वाले युहन्ना के पिता के नाम थे। लेकिन ऐसा नहीं था। हमने उसका नाम, उस कर वसूली ज़क्कई के नाम पर रखा था। हाँ, सच में!
“क्यों कोई अपने बच्चे का नाम एक ऐसे ग़ुनाहगार के नाम पर रखेगा, जिसे चोर और गद्दार माना जाता था?” यह एक उचित सवाल है।
हिब्रू में, ज़क्कई का मतलब ‘शुद्ध’ होता है, जिसका अर्थ जेनी और मुझे बहुत ख़ूबसूरत लगा। लेकिन इससे भी ज़्यादा अहम बात यह है, कि ज़क्कई की कहानी सिर्फ़ एक ग़ुनाहगार से पश्चाताप के सफ़र की नहीं है, बल्कि यह यीशु मसीह की मोहब्बत और उसकी मौजूदगी से ज़िंदगी कैसी बदलती हैं, इसके ख़ूबसूरत प्रकाशन से भरी हुई है।
आख़िर में, ज़क्कई का यीशु मसीह के लिए जो जूनून था और चाहत थी, कि वह जितना हो सके उतना उसके क़रीब आए, वही हम दुआ करते थे कि ख़ुदा हमारे बेटे के दिल में भी पैदा करे।
हम ज़क्कई की कहानी लूका १९ में पढ़ सकते हैं और उसमे लिखा है:
*“वह देखना चाहता था कि यीशु मसीह कौन हैं, लेकिन वह नाटा था, वह भीड़ के ऊपर नहीं देख सकता था। इसलिए वह आगे भागा और एक गुलेर के पेड़ पर चढ़ गया ताकि उसे देख सके, क्योंकि यीशु मसीह उसी रास्ते से आ रहा था।” – लूका १९:३-४ HINOVBSI
भीड़ में, किसी मशहूर इंसान को देखने के लिए, पेड़ पर चढ़ना आम लग सकता हैं, लेकिन ज़क्कई की कहानी में, यह सच में बहुत बड़ी बात थी।
ज़क्कई एक अमीर और ऊँचे पद वाला इंसान था और ऐसे धनी व्यक्ति को, दूसरों के पीछे दौड़ना नहीं पड़ता था। और पेड़ पर चढ़ना तो शर्मनाक़ बात होती। यह बच्चों वाली हरक़त थी! 😱
लेकिन ऐसा लगता है कि ज़क्कई को इस बात की परवाह नहीं थी कि लोग क्या कहेंगे या सोचेंगे; उसके पास सिर्फ़ एक ही मक़सद था: यीशु मसीह को देखना। उसके दिल में कुछ ऐसा था जिसने उसे हर समाजी उसूल तोड़ने और पूरी ताक़त से यीशु मसीह को पाने के लिए प्रेरित किया।
जब हमने अपने बेटे का नाम ज़ैक रखा था, तो मैंने दुआ की थी, कि उसके दिल में यही जुनून पैदा हो और मैं यह दुआ आप पर भी करना चाहता हूँ।
ऐ आसमानी पिता, जैसे हम इस हफ़्ते की कहानी में गहराई से ग़ौर करते हैं, मैं दुआ करता हूँ कि तू ज़क्कई जैसा जज़्बा और जूनून को पैदा कर। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।