• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 6 अप्रै. 2026

जो बातें हुई थीं उन सब बातों पर वे आपस में बातचीत कर रहे थे।

Publication date 6 अप्रै. 2026

मैं उम्मीद करती हूँ कि आपने एक जश्न-भरा ईस्टर मनाया होगा।

सोचिए, हम ऐसे ख़ुदा की इबादत करते हैं जिसने हमें आज़ाद करने के लिए अपनी जान क़ुर्बान की और यह सच्चाई हमेशा हैरान कर देती है। यीशु मसीह की मोहब्बत हमारे लिए इतनी अज़ीम हैं कि वह हमारे समझ से परे हैं। 

यीशु मसीह की क्रूस की अज़ीम क़ुर्बानी से यह साबित होता हैं कि वो हमसे कितनी मोहब्बत करता है। वह ख़ुद क़ामिल मोहब्बत का प्रतिक है। हम इस मोहब्बत को उसकी ज़िंदगी और मौत के हर पहलू से चमकता हुआ देखते हैं।

पिछले साल, कॅमरॉन ने पुनरुत्थान दिन के बाद, यीशु मसीह और उसके चेलों के बीच हुई पाँच अद्भुत मुलाक़ातों के बारे में लिखा था, जिनमें हर बातचीत में उसकी मोहब्बत और हमदर्दी ज़ाहिर होती है। यदि आप इसे पढ़ना चाहतें हैं, तो हमने इसे YouVersion Bible App पर एक पढ़ने की योजना के रूप में अपलोड किया है।

इस हफ़्ते, मैं उन मुलाक़ातों में से एक पर गहराई से ग़ौर करना चाहती हूँ: यह वो कहानी हैं जहा इम्माऊस के रास्ते पर, यीशु मसीह दो चेलों से मिलता हैं। आप इस कहानी को लूका २४:१३–३५ HINOVBSI में पढ़ सकतें हैं:

मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि यीशु मसीह की बेरहम मौत के महज़ कुछ ही दिनों बाद, इम्माऊस के रास्ते पर चलते हुए वे दो चेले अपने दिल में क्या-क्या महसूस कर रहे होंगे। उन्होंने अपनी आँखों के सामने अपने सबसे अज़ीज़ दोस्त, रब्बी और प्रतिज्ञात मसीहा को एक अत्यंत पीड़ादायक मृत्यु से गुज़रते हुए देखा था। ज़रा ठहरकर सोचिए कि वे कैसी गहरी बेचैनी, कैसी उलझन और किस स्तर के सदमे से गुज़रें होंगे।

हम पढ़ते हैं कि वे सारी घटनाओं के बारे में बातें कर रहे थे (पद १४) और उनके चेहरे मायूस थे (पद १७)।

यही, कहानी में पहला सबक़ है: मायूस होना ठीक है और इसके बारे में बात करना भी।

चेलें यह चुन सकते थे कि वे अकेले चलें, अपने ग़म को अंदर ही अंदर महसूस करें, या चुपचाप साथ चलें, या इधर-उधर की बातों से उस दर्दनाक घटना से ध्यान हटाएँ। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

एक कहावत ऐसी है,“ग़म को हमसफ़र पसंद है। और यह सच है। मसीही ज़िंदगी में, हमें कभी-कभी दर्द और फ़िक्र का मुक़ाबला करना पड़ता है। हमें इन एहसासों को नजरअंदाज़ करके “सिर्फ़ दुआ करने” के लिए नहीं छोड़ना चाहिए, बल्कि दूसरों के साथ बाँटना भी चाहिए।

अगर आपके पास दिल की बातें बाँटने के लिए कोई नहीं है, तो याद रखें, हमारा चमत्कार परिवार आपके लिए हाज़िर है। हमसे ज़रूर संपर्क करे। 🫶

आप एक चमत्कार हैं।

Jenny Mendes
Author

Purpose-driven voice, creator and storyteller with a passion for discipleship and a deep love for Jesus and India.