• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 5 अप्रै. 2026

ऐ मौत, तेरा डंक कहाँ रहा?

Publication date 5 अप्रै. 2026

आपको ईस्टर मुबारक़ हो और यह पुनरुथान का दिन, आपके लिए बरक़तों से भरा हो।🌄

आज हम सब यीशु मसीह के पुनरुथान का जश्न मना रहे हैं। वह सिर्फ़ हमारे लिए क़ुर्बान नहीं हुआ बल्कि फ़िर ज़िंदा भी हुआ और एक ही बार में, उसने मौत पर क़ायम के लिए जित हासिल की। 

*“मौत को जित ने निगल लिया है।ऐ मौत, तेरी जित कहाँ रही?ऐ मौत, तेरा डंक कहाँ रहा?मौत का डंक पाप है और पाप की ताक़त क़ानून है।लेकिन ख़ुदा का शुक्र है,जो हमारे प्रभु यीशु मसीह के ज़रिये हमें जित देता है। — १ कुरिन्थियों १५:५४–५७ HINOVBSI

यीशु मसीह की मौत हमें पापों से आज़ादी देने के लिए ज़रूरी थी, लेकिन उसका पुनरुत्थान असली चमत्कार है, क्योंकि वह मौत पर भी ख़ुदा की ताक़त की गवाही देता है।

*”बे-शक़ ही वो [यीशु मसीह] कमज़ोरी में क्रूस पर चढ़ाया गया, पर ख़ुदा की ताक़त से ज़िंदा हुआ। इसी तरह हम उसमें कमज़ोर हैं, पर ख़ुदा की ताक़त से तुम्हारे साथ अपने व्यवहार में उसके साथ ज़िंदा रहेंगे। २ कुरिन्थियों १३:४ HINOVBSI

हमें भी मरने और जी उठने की यह ख़ुशकिस्मती दी गई है। यह हमारी पुरानी, इंसानी और ग़ुनाहगार फ़ितरत है जिसे हम मौत के हवाले कर सकते हैं, और मसीह में एक नई, ज़िंदा की हुई ज़िंदगी हासिल कर सकते हैं। हम यह ख़ुद क्रूस पर चढ़कर नहीं कर सकते जैसे यीशु मसीह ने किया, बल्कि निशानी के तौर पर, बपतिस्मा के ज़रिये ज़रूर कर सकते है:

*“इसलिए हम उसके साथ बपतिस्मा के ज़रिये मौत में दफ़न किए गए हैं, ताकि जैसे मसीह ख़ुदा के जलाल के ज़रियें, मरे हुओं में से ज़िंदा किया गया, वैसे ही हम भी नई ज़िंदगी में चलतें जाएँ। रोमियों ६:४ HINOVBSI 

कुछ साल पहले, जेनी और मैं एक ईस्टर की चर्च सभा में गए जहाँ लगभग १०० लोगों को पुनरुत्थान रविवार के दिन बपतिस्मा दिया गया। जब आराधना चल रही थी, लोग एक के बाद एक बपतिस्मा ले रहे थे और यह यीशु मसीह के पुनरुत्थान को मनाने का सबसे ताक़तवर तरीक़ा था जो मैंने कभी अपने ज़िंदगी में देखा होगा।

अगर आप विश्वासी हैं लेकिन आपने अब तक बपतिस्मा नहीं लिया है, तो मैं आपको इस पुनरुत्थान रविवार पर यह क़दम उठाने के लिए हौसला देता हूँ। आपको कौन-सी बात रोक रही है?

अगर आप इस बारे में बात करना चाहते हैं, तो हमारे ई-कोचेस आपकी मदद के लिए मौजूद हैं!

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.