ख़ुदा आपके सवालों को संभाल सकता है।
इस हफ़्ते का विषय है “ख़ुदा आपकी कड़वी सच्चाई संभाल सकता है” और हम बाइबल ७ के मिसालों से प्रेरणा ले रहे हैं।
बाइबल में एक ऐसा शख़्स है, जो अपनी कड़वी सच्चाई और बेबाक बयानी में सबसे आगे है। उसे ‘रोता हुआ नबी’ कहा जाता है। बाइबल में उसके नाम की एक क़िताब होने के अलावा, उसने एक पूरी क़िताब सिर्फ़ विलाप के लिए भी लिखी है।
क्या आप जानते हैं की वह कौन हैं? वह हैं, नबी यिर्मयाह!
यिर्मयाह उसकी ज़िंदगी के एक मोड़ पर ज़ोर से चीख़ता हैं क्योंकि उसे लगता है कि ख़ुदा ने उसके साथ फ़रेब किया हैं। जिस सेवकाई के लिए ख़ुदा ने उसे बुलाया था, उसी की वजह से उसकी ज़िंदगी में बेहद ग़म, बेइज़्ज़ती और सताव आया। वह कहता है:
*“ऐ ख़ुदा, तूने मुझसे फ़रेब किया हैं और मैंने धोखा खाया; तूने मुझ पर ग़ालिब होकर मुझे क़ाबू में कर लिया। मैं दिन भर रुसवा किया जाता हूँ; हर कोई मेरा मज़ाक उड़ाता है।” – यिर्मयाह २०:७ HINOVBSI
यिर्मयाह मुश्क़िल सवाल पूछने से क़तराता नहीं हैं:
*“ऐ ख़ुदा, जब मैं मेरा मामला तेरे सामने पेश करता हूँ, तू हमेशा धर्मी और इंसाफ़ करने वाला साबित होता हैं। फ़िर भी मैं तेरी इंसाफ़-पसंदी पर तुझसे बात करना चाहता हूँ: बुरे लोग क्यों क़ामयाब होतें हैं? बेईमान लोग आराम से क्यों जीते हैं?” – यिर्मयाह १२:१ HINOVBSI
यिर्मयाह के दिल के ये अल्फ़ाज़ मुझे बहुत ग़हराई से छूते हैं। जब हमारे बेटे ज़ैक की तबीयत बिगड़ी थी, तब मेरे दिल में भी ऐसे ही सवाल उठे थे, “ऐ ख़ुदा, यह कैसे हो सकता है कि बुरे लोगों के बच्चें, सेहतमंद और तंदुरुस्त हैं, और हम, जो तेरी सेवकाई में वफ़ादार रहे हैं, हमारा बेटा बीमार क्यों पड़ा?”
ख़ुदा से ऐसे सवाल पूछने का मक़सद यह नहीं कि वह हमें तुरंत जवाब दे। हम शायद आसमान के इस पार, बहुत-से उलझनों को कभी समझ नहीं पाएंगे, मग़र बस इतना समझना काफ़ी है कि ख़ुदा उनसे वाकिफ़ है और वही भरोसा हमें थामे रखता है।
आपके दिल में ऐसे कौन से उलझनों से भरे सवाल उठते हैं? यिर्मयाह की तरह आज उन्हें ख़ुदा के सामने पेश करें क्योंकि वह आपके हर सवाल को संभाल सकता है।
और याद रखें, यीशु मसीह की मोहब्बत हर सच्चाई, हर दर्द, हर सवाल को समेटने के लिए काफ़ी है।