येशु तेरा नाम सबसे ऊँचा हैं।
सोमवार मुबारक़! आपका वीकेंड कैसा था?
मैंने इस हफ्ते हमारे चमत्कारों के लिए कुछ अलग करने का फ़ैसला किया है। मैं आपको अपनी सात सबसे मशहूर गीतों और उनके पीछे की कहानियों के ज़रिए एक ख़ास सफ़र पर ले जाना चाहता हूँ।
शुरुआत उस पहले गाने से करते हैं, जो मैंने सिर्फ़ १७ साल की उम्र में लिखा था। यह हिंदी इबादत का एक अहम गीत बन गया और दुनिया भर की हिंदी कलीसियाओं और सभाओं में गाया जाने लगा।
इसके पीछे की कहानी कुछ इस तरह हैं।
हर साल सितम्बर या अक्टूबर के दरमियान, मेरे घर के बगल में एक मंडप लगाया जाता था जहाँ धार्मिक जश्न की महफ़िल लगती थी।
११ दिनों तक, उस मंडप के लाउड स्पीकर पर, फ़िल्मी गीतों के साथ कई भजन के गीत लगातार बजते थे, और उनमें से एक गीत के बोल यह थे: “देवा, ओ देवा, _____ देवा, तुम से बढ़कर कौन?”
और इस सवाल से, “तुम से बढ़कर कौन?”, मुझे बहुत असहज महसूस होता था, क्योंकि एक मसीही होने के नाते, मैं जानता था कि बाइबल इसका जवाब देती है!
*”इसीलिए ख़ुदा ने उसे सबसे ऊँचे मुक़ाम पर सरफ़राज़ किया और उसे एक ऐसा नाम प्रदान किया जो हर नाम से ऊपर है, ताकि यीशु मसीह के नाम पर आसमान में, धरती पर और धरती के नीचे, हर घुटना झुके और हर ज़ुबान यह क़बूल करे कि सिर्फ़ यीशु मसीह ही प्रभु हैं, ख़ुदा पिता की महिमा के लिए।” – फिलिप्पियों २:९-११ HNOVBSI
उस मंडप से गूंजते हुए सवाल के जवाब में, मैंने पहली लाइन लिखी: “यीशु, तेरा नाम सबसे ऊँचा है।” यह सरल और साधारण गाना, सबसे ज़्यादा गाया जाने वाला गाना बन गया: “यीशु तेरा नाम सबसे ऊँचा है।”
जब यह गाना रिलीज़ हुआ, तब मैंने इसे अपने घर के स्पीकर पर फुल वॉल्यूम में बजाया था, ताकि वह धुन और अल्फ़ाज़, उत्सव में आने वाले सभी लोग सुन सके।
यह ज़माना जवाब ढूँढ रही है और हमारे पास उन्हें देने के लिए सबसे बड़ा जवाब है: यीशु मसीह!
यीशु मसीह ने जगत के लोगों से कहा:
*“मैं ज़िंदगी की रोटी हूँ। जो कोई मेरे पास आएगा, वह कभी भूखा नहीं रहेगा और जो कोई मुझ पर ईमान रखेगा, वह कभी प्यासा नहीं रहेगा।” – यूहन्ना ६:३५ HNOVBSI