ख़ुदा के हाथों इस्तेमाल होना, रहम-दिली से शुरू होती है।
कभी–कभी मैं सोचती हूँ, “आख़िर यह कैसे मुमक़िन है कि ख़ुदा मेरे जैसे इंसान को इस्तेमाल कर सकता है?”
मैं अपनी कमज़ोरियाँ और कमियाँ से बिलकुल वाक़िफ़ हूँ और जब मैं उन पर ग़ौर करती हूँ, तो मैं हैरान रह जाती हूँ कि ख़ुदा फ़िर भी मुझे अपने राज्य के काम के लिए चुनता है।
बाइबल ऐसी कहानियों से भरपूर है जहाँ नामुमक़ीन समझे जाने वाले लोग, ख़ुदा के हाथों ग़ैर–मामूली तरीक़े से इस्तेमाल हुए हैं। उन्हीं में से एक है, मिस्र के फ़िरौन की बेटी, जिसने मूसा की जान बचाई और उसे अपने बेटे की तरह गोद ले लिया (निर्गमन २ HNOVBSI)।
जब आपकी जान लेने की साज़िश की जा रही हो, तो आख़री शख़्स जिससे आप उम्मीद करेंगे कि वह आपकी मदद करेगा वह उसी दुश्मन की बेटी होगी जो आपको मारना चाहता है। लेकिन मूसा की कहानी में ठीक वही हुआ। जिस फ़िरौन ने इस्राईलियों के हर नवजात लड़के को मौत का हुक़्म दिया था, उसी फ़िरौन की बेटी ने नील नदी में बहते हुए इस बच्चे को पाया… और उसी ने उसे बचाया, पाला, और महफ़ूज़ रखा।
फ़िरौन डर गया था कि इस्राएल के लोगों की तादाद बढ़ते–बढ़ते इतनी ताक़तवर न बन जाएँ कि मिस्रियों के लिए वे ख़तरा बनें, इसलिए उसने हुक़्म दिया कि सभी ईब्रानी नर बच्चों का क़त्ल कर दिया जाए (निर्गमन १:९–१०,२२ HNOVBSI)। फ़िरौन जो एक क़ातिल और बेरहम राजा था, उसी की बेटी ने चमत्कारिक रूप से मूसा को बचा लिया।
पूरे अँधेरे के उस दौर में, जब उम्मीद का कोई निशान नहीं था और मासूम बच्चों का क़त्ल सरेआम हो रहा था उसी वक़्त ख़ुदा ने सबसे नामुमक़िन, सबसे अनसोची जगह से अपनी मदद भेज दी।
अगर ख़ुदा किसी ज़ालिम, गैर-महफ़ूज़ और बेरहम आदमी की बेटी को इस्तेमाल कर सकता है, तो यक़ीनन वह मुझे और आपको भी इस्तेमाल कर सकता है।
जब उसने उस टोकरी को खोला जिसमें मूसा था, तो उसने उसे देखा और उस पर रहम दिखाया (निर्गमन २:६ HNOVBSI)।
ख़ुदा के हाथों इस्तेमाल होना, रहम-दिली से शुरू होता है।
आप किसके लिए रहम-दिली महसूस करते हैं?
रहम-दिली का मतलब किसी पर तरस खाना नहीं होता, बल्कि यह मोहब्बत से आती है और हमें क़दम उठाने की तरफ़ ले जाती है।
कॅमरॉन और मैं आप सभी के लिए रहम-दिली महसूस करते हैं और हमें पसंद है कि हम आपकी हर सुबह, ख़ुदा के साथ शुरू करने में आपकी मदद कर पाते हैं।