मरीयम ने ख़ुदा की वफ़ादारी को अपनी आँखों से देखा
क्या आपकी कोई बड़ी बहन है? उसने आपके साथ सबसे बुरा क्या किया था?
मेरी एक बहन है, जो मुझसे ८ साल बड़ी है। आज हम सबसे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन बचपन में हम एक-दूसरे के साथ काफ़ी बुरा बर्ताव भी किया करते थे।
मेरे पास एक छोटा बिस्तर था ऐसा बिस्तर जो ज़मीन से काफ़ी ऊपर होता है ताकि उसके नीचे पड़ने का मेज़ रखा जा सके या खेलने की छोटी-सी जगह बन सके। उस बिस्तर के नीचे, मेरे कई खिलौने पड़े रहते थे। एक रात, जब माँ मुझे सुलाने आईं, उससे पहले मेरी बहन उन्हीं खिलौनों के ढेर में छिप गई। जब माँ बाहर चली गईं और कमरा बिल्कुल अँधेरा हो गया, तो मुझे बिस्तर के नीचे से कोई आहट सुनाई दी। मैंने हल्की-सी काँपती हुई आवाज़ में पूछा, “कौन है वहाँ?” और तभी मेरी बहन अचानक चिल्लाते हुए बाहर कूद पड़ी। 😱
इस घटना ने मुझे पूरी तरह डरा दिया था। उसके बाद, मुझे बिस्तर के नीचे कभी बिना जाँच किए बिना सोना पसंद नहीं था।
मूसा की कहानी में हम देखते हैं की, मुसा को एक बेहतरीन बहन का तोहफ़ा मिला था। मूसा की जान बचने के लिए जब उसकी माँ ने उसे टोकरी में डालकर नील नदी पर छोड़ दिया था, तब मूसा की बहन, मरियम ने उस टोकरी का सावधानी से पीछा किया, यह देखने के लिए कि आगे क्या होगा (निर्गमन २ HNOVBSI).
जब उसने देखा कि फ़िरौन की बेटी ने मूसा को उठा लिया है और उस पर तरस खाया है, तो उसने ख़ुद आगे बढ़कर पूछा कि क्या वह बच्चे को दूध पिलाने के लिए किसी महिला को बुला दे। उसकी बहादुरी की वजह से, उसके भाई और माँ की फ़िर से मुलाक़ात हुई और माँ को अपने ही बेटे को दुध पिलाने के लिए फ़िरौन की बेटी से मज़दूरी भी मिली (निर्गमन २:७–९)!
सबसे अँधेरे वक़्त में, जब चारों तरफ़ नवजात बच्चों की सरेआम क़त्ल किया जा रहा था, और उसकी माँ अपने बेटे की हिफाज़त नहीं कर पा रही थीं, मरियम ने ख़ुदा की वफ़ादारी को अपनी आँखों से देखा। इसके बाद, मरियम एक नबी बनीं और उसने मूसा के साथ मिलकर, इस्राएल के लोगों को आज़ादी दी।
शायद आप अभी महसूस कर रहे होंगे कि, अँधेरा आपको चारों तरफ़ से घेर रहा है। क्या आप याद कर सकते हैं कोई ऐसा मंज़र जहाँ आपने ख़ुदा की वफ़ादारी को देखा हो? अग़र हाँ, तो क्यों न हम ख़ुदा का शुक्रिया अदा करें जिसने हमें उस अँधेरे से रौशनी में लाया और महफूज़ भी रखा है।