मैं अज़ीज़ हूँ।
कल, हमने यह इस बात को समझ लिया कि आप ख़ुदा के बच्चे हैं।
आज, मैं आपको दिखाना चाहता हूँ कि आप महज़ ख़ुदा के बच्चे ही नहीं, बल्कि आप उसके बेहद अज़ीज़ बच्चे हैं।
*“ख़ुदा की मिसाल पर चले, क्योंकि आप उसके बेहद अज़ीज़ बच्चे हैं।” – इफिसियों ५:१ HERV
इंसानी परिवारों में, बच्चे कभी-कभी अनदेखे, नज़रअंदाज़ या बे-मोहब्बत महसूस कर सकते हैं। लेकिन यीशु मसीह में हमारी कहानी वैसी नहीं है। ख़ुदा के बच्चों के रूप में, हम गहराई से उसकी मोहब्बत पाए हुए हैं।
सबसे साफ़ रूप में मोहब्बत, क़ुर्बानी और त्याग के ज़रिए ज़ाहिर होती है। जितना ज़्यादा कोई बे-गरज़ होता है, उतनी ही सच्ची उसकी मोहब्बत होती है।
क्या आपने कभी किसी से यह सुना है कि वह आपसे मोहब्बत करता है, लेकिन वक़्त आने पर अपने ज़ुबान से मुख़र जाता है और मतलबी बन जाता हैं? यह अनुभव वाकई बहुत दर्दनाक़ और धोका देनेवाला होता है।
लेकिन यीशु मसीह के क्रूस की क़ुर्बानी के ज़रिए, ख़ुदा ने अपनी बे-इन्तहा मोहब्बत को हम पर ज़ाहिर किया।
*“क्योंकि ख़ुदा बाप ने सारे जहाँ से ऐसी मोहब्बत की, कि उसने अपना एकलौता बेटा यीशु मसीह को हमारे ख़ातिर क़ुर्बान किया, ताकि जो कोई उस पर ईमान रखें वह भस्म न हो, परन्तु फ़रावां और अब्दी ज़िंदगी हासिल करें।" – यूहन्ना ३:१६ HINOVBSI
इससे अज़ीम मोहब्बत और कोई नहीं है!
*“किसी के लिए इतनी अज़ीम मोहब्बत और कोई नहीं कर सकता: कि अपनी जान अपने दोस्तों के लिए क़ुर्बान दे।” – युहन्ना १५:१३ HINOVBSI
आप ख़ुदा के अज़ीज़ बच्चे हो और उसकी सबसे बड़ी चाहत यही है कि, वह आप पर अपनी बरकतें और नेमतें बरसा दे।
*“तुम में से कौन ऐसा होगा कि अग़र उसका बेटा रोटी माँगे, तो वह उसे पत्थर दे? या अग़र वह मछली माँगे, तो उसे साँप दे? जब तुम, जो ख़ता-कार हैं, अपनी औलाद को अच्छी नेमतें देना जानते हैं, तो तुम्हारा आसमानी पिता उन लोगों को जो उससे माँगते हैं, कितनी ज़्यादा अच्छी नेमतें देगा!” – मत्ती ७:९-११ HINOVBSI
और सबसे बेहतरीन बात यह है कि उसकी बेपनाह मोहब्बत से आपको कोई जुदा नहीं कर सकता हैं।
*“क्योंकि मुझे पूरा यक़ीन है कि न मौत, न ज़िंदगी, न फ़रिश्ते और न शैतानी ताक़तें, न आज का वक़्त और न आने वाला कल, न कोई ज़ोर, न ऊँचाई और न गहराई, और न ही पूरी क़ायनात में कोई और चीज़, हमें उस मोहब्बत से जुदा कर सकती है जो ख़ुदा की है, और जो हमारे ख़ुदावंद यीशु मसीह में पाई गयी है।” – रोमियों ८:३८-३९ HINOVBSI