• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 23 फ़र. 2026

मैं ख़ुदा का बेटा हूँ।

Publication date 23 फ़र. 2026

आप ख़ुद के बारे में क्या सोचते हैं, उसे इस वाक्य से पूरा करें: मैं ________ हूँ।

हमारी पहचान को परिभाषित करने के अनगिनत पहलू हैं। यह बनती है हमारे मूल से—हम कहाँ से आते हैं, हमारा परिवार कौन है, किस माहौल में पले-बढ़े, हमारी संस्कृति क्या है, कैसी शिक्षा पाई, कौन–कौन सी क़ाबिलियतें और गुण हमारे भीतर हैं, हमारा रूप-रंग, व्यक्तित्व, चाल-ढाल—और न जाने कितनी और बातें। सच यह है कि हम किसी एक परिभाषा तक सीमित नहीं हैं; हम कई परतों, कई अनुभवों और अनेक कहानियों का ख़ूबसूरत मेल हैं।

लेकिन सबसे बढ़कर, हमारी पहचान को सचमुच परिभाषित करने वाली बात यह है कि हम यीशु मसीह में कौन हैं। एक मसीही होने के नाते, हमारी पहचान से जुड़ी कई ऐसी गहरी सच्चाइयाँ हैं, जिन्हें जब हम सच में समझते और अपनाते हैं, तो वे न सिर्फ़ यह बदल देती हैं कि हम कौन हैं, बल्कि यह भी कि हम ख़ुद को कैसे देखते हैं, और हम ख़ुदा को कैसे पहचानते, अनुभव करते और उसके साथ चलना सीखते हैं।

सबसे पहले, यह याद रखें: आप ख़ुदा के बच्चे हैं।

*”देखो, कैसी बेहिसाब और अज़ीम मोहब्बत हमारे आसमानी पिता ने हम पर बरसाई है—कि उसने हमें अपनी “औलाद” कहलाने का हक़ दिया है! और सच तो यह है कि हम वाक़ई उसी के बच्चे हैं। दुनिया हमें इसलिए नहीं पहचानती, क्योंकि उसने पहले उसे ही नहीं पहचाना था।” १ यूहन्ना ३:१-२ HINOVBSI

आपने यह लफ्ज़, “ख़ुदा का बेटा” कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी एक पल ठहरकर सोचा कि इसका मतलब क्या है? इसका मतलब है कि हम ख़ुदा के परिवार का हिस्सा हैं। बाकी सारे मज़हब में कोई भी देवी-देवता अपने अनुसरण करनेवालों को बेटे और बेटियाँ नहीं कहतें।

पौलुस इफिसियों १:४-५ HINOVBSI में इसे ऐसे समझाता हैं:

*“क़ायनात के आग़ाज़ से पहले ही, उसने हमें मसीह यीशु में चुन लिया था, ताकि हम उसकी नज़र में पाक़ और बे-दाग़ बने। मोहब्बत में, उसने पहले से तय कर दिया था कि हम यीशु मसीह के ज़रिए उसकी रूहानी संतान बनें — यह सब उसकी ख़ुशी और उसकी इच्छा के मुताबिक़ हुआ।”

हमें, ख़ुदा का बेटा या बेटी होने के साथ कई रूहानी बरक़तें मिलती हैं - इफिसियों १:७-८ HINOVBSI:

  • उसके लहू के वसीले से आज़ादी। 
  • गुनाहों की माफ़ी। 
  • हम पर बरसाई गई बेइंतहा फ़ज़ल। 

ख़ुद को ख़ुदा के बच्चे के रूप में अपनाने के लिए, हमें ख़ुदा को पिता के रूप में अपनाना होगा। जेनी ने इस विषय पर YouVersion Bible App पर एक ख़ूबसूरत पढ़ने की योजना लिखी है।

आप सर्वोच्च ख़ुदा के बच्चे हैं - क्या यह अनोखा नहीं है?

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.