• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 9 फ़र. 2026

ख़ुदा का सुक़ून हर समझ से परे है।

Publication date 9 फ़र. 2026

क्या आपको ॲक्शन कॉमेडी फ़िल्में देखना पसंद है? वो वाली, जहाँ किरदार सब कुछ हमारी सोच से बिल्कुल उल्टा करते हैं और नतीजा इतना मज़ेदार होता है कि हम हँसे बिना रह नहीं पाते! 

प्रेरितों के काम १२ में पतरस का जेल से चमत्कारिक बच निकलना मुझे हमेशा एक ॲक्शन-कॉमेडी फ़िल्म जैसा लगा है। 

ज़रा सोचिए—अगली ही सुबह उसे सरेआम मौत की सज़ा दी जानी थी, और पतरस बेखटके गहरी नींद में सो रहा था। हालात इतने तनावपूर्ण, और वह इतना शांत।(प्रेरितों १२:६)।

अगर मैं होता, तो शायद सारी रात घुटनों पर दुआ कर रहा होता! लेकिन पतरस को तो लगता था जैसे अपनी जान की कोई फ़िक्र ही नहीं थी।

फ़िर एक फ़रिश्ता उसके सामने आता है। पूरी कोठरी उसके नूर से जगमगा उठती है… लेकिन पतरस फ़िर भी नहीं जागता! तब तक नहीं, जब तक फ़रिश्ता उसे झकझोर कर नहीं उठाता और वो आख़िरकार उठ जाता है 🤔 (प्रेरितों १२:७)

पतरस बिल्कुल इत्तमिनान में था। जिस रात उसकी ज़िंदगी की सबसे मुश्क़िल और ख़ौफ़नाक रात हो सकती थी—तब भी वह बेपरवाह होकर गहरी नींद सो रहा था। इससे साफ़ झलकता है कि उसकी रूह में बेमिसाल सुक़ून था और ख़ुदा पर उसका यक़ीन पूर्ण और अडिग था। शायद पतरस ने यह मान भी लिया होगा कि अब उसकी मौत तय है, क्योंकि कुछ ही आयत पहले हम पढ़ते हैं कि उसी राजा ने, जिसने पतरस को गिरफ़्तार किया था, याकूब को तलवार से क़त्ल करवा दिया था। (प्रेरितों १२:१–२). पतरस को पूरी तरह मालूम था कि शायद अगला नंबर उसका ही हो सकता हैं।

पतरस इत्तमिनान में इसलिए नहीं था कि उसे मालूम था सब कुछ ठीक हो जाएगा; वह इसलिए बेफ़िक्र था क्योंकि उसने अपना पूरा भरोसा यीशु मसीह पर रख दिया था। उसे इस सच्चाई का गहरा यक़ीन था कि हर हालात का अंजाम ख़ुदा के हाथ में होता है। इसी अटल सुक़ून के बारे में पौलुस फिलिप्पियों ४:७ में लिखता है:

*“ख़ुदा का वो सुक़ून जो हर समझ से परे है, मसीह यीशु में, आपके दिल और ज़हन की हिफ़ाज़त करेगा।”

यही अमन आपके लिए भी हाज़िर है और इसे हासिल करने के लिए पौलुस यह कहता हैं:

*“किसी भी बात की फ़िक्र न करें; बल्कि हर हाल में दुआ, अर्ज़ी के साथ, शुक्रगुज़ारी के साथ, अपनी माँगें ख़ुदा के सामने पेश करें।”फिलिप्पियों ४:६

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.