• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 30 जन. 2026

मैंने उन्हें अपनी महिमा के लिए बनाया है।

Publication date 30 जन. 2026

मैं, ज़ैक के डॉक्टरों के बारे में एक बात हमेशा कहा करता था, “वे महज़ मकैनिक हैं, पर मैं रचानेवालें को जानता हूँ!”

इसका मतलब यह हैं कि, हमारे जिस्म को ठीक करने के लिए, डॉक्टर बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन आख़िरकार हमारा ख़ुदा, जिसने हमें बनाया है, हमारे रग-रग से वाकिफ़ है।

वो एक बेमिसाल फ़नकार है जिसने सारे जहाँ को मोहब्बत और जुनून से रचा हैं। ऊँचे पहाड़, गहरे समंदर और सितारे सब उसी की क़रामत हैं। ख़ुदा का हर काम लाजवाब है, और जो कुछ वो करता है, वो सबसे बेहतरीन होता है।

उसका एक नाम है याहवे ओसेनु “ख़ुदा हमारा रचानेवाला।”

*“उसके हाथों में पृथ्वी की गहराइयाँ हैं, पहाड़ों की ऊँचाइयाँ भी उसी की हैं। समंदर उसका है, क्योंकि उसने उसे बनाया; और उसके हाथों ने सूखी भूमि की रचना की।

आओ, हम इबादत में उसके सामने सजदा करें; अपने रचानेवालें, ख़ुदा के सामने घुटने टिकाए, क्योंकि वही हमारा ख़ुदा है, और हम उसकी चरागाह की प्रजा हैं, उसके हाथों की भेड़ें हैं।”भजन संहिता ९५:४-७  

ख़ुदा ने आपको सृजाया है। आप उसकी बे-मिसाल रचना हैं, उसकी सूरत में, और उसकी महिमा के लिए बनाए गए हैं। (इफिसियों २:१०, उत्पत्ति १:२७, यशायाह ४३:७)

ख़ुदा ने आपकी हर बात सोच-समझकर गढ़ी है, आपकी आँखों के रंग से आपके फ़ितरत और मिज़ाज तक़। उसने आपको रचाया और तराशा है। धरती पर सात अरब से ज़्यादा इंसान हैं, पर आप जैसा कोई नहीं! 

आप एक अनोखी और ख़ुदा के दिल के क़रीब की रचना हैं, एक सच्चा चमत्कार!एक पल ठहरकर उसका शुक्र अदा करें कि उसने आपको इतनी ख़ूबसूरती से बनाया हैं। आप चाहें तो दाऊद के ये अल्फ़ाज़ दोहरा सकते हैं (भजन संहिता १३९:१३-१४):

*“तूने मेरी रूह की रचना की है, माँ की कोख़ में तूने अपनी मोहब्बत से मुझे बुना है। मैं तेरी इबादत करता हूँ, क्योंकि मैं अजीब और अद्भुत रीति से बनाया गया हूँ; ये हक़ीक़त मेरी रूह जानती है।”

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.