• HI
    • AR Arabic
    • CS Czech
    • DE German
    • EN English
    • ES Spanish
    • FA Farsi
    • FR French
    • HI Hindi
    • HI English (India)
    • HU Hungarian
    • HY Armenian
    • ID Bahasa
    • IT Italian
    • JA Japanese
    • KO Korean
    • MG Malagasy
    • MM Burmese
    • NL Dutch
    • NL Flemish
    • NO Norwegian
    • PT Portuguese
    • RO Romanian
    • RU Russian
    • SV Swedish
    • TA Tamil
    • TH Thai
    • TL Tagalog
    • TL Taglish
    • TR Turkish
    • UK Ukrainian
    • UR Urdu
Publication date 29 जन. 2026

देखो, ख़ुदा मेरा मददगार है।

Publication date 29 जन. 2026

“ऐ ख़ुदा, तू हैं कहाँ??”

क्या आपने कभी यह सवाल पूछा है? शायद आप इसे अभी पूछ रहे हैं।

ज़िंदगी में कभी-कभी ऐसे मंज़र भी आते हैं जब आसमान साफ़ नीला होता है, हवाएँ नरम और मौसम सुहाना — लेकिन फ़िर भी महसूस होता है जैसे सिर के ऊपर काले बादल मँडरा रहे हों। मसीही ज़िंदगी हमेशा फूलों से सजी राह नहीं होती; कभी-कभी यह आँसुओं, इम्तिहानों और इंतज़ार की ग़लियों से होकर गुज़रती है। पर असली जीत उसी की होती है, जो तूफ़ानों के बीच भी ख़ुदा पर भरोसा रखता है — जो गिरकर भी उठता है, और हर अँधेरे के पार रौशनी तक पहुँच जाता है।

ऐसे वक़्त में हम अक़सर ख़ुदा को देखने से चूक जाते हैं। उसके कामों को देखना और उसकी आवाज़ को सुनना मुश्क़िल हो जाता है। ख़ुदा चाहता है कि आप जानें कि वह हमेशा आपके साथ हैं!

शायद इसलिए उसने अपने बेटे का नाम इम्मानुएल रखा, जिसका मतलब है “ख़ुदा हमारे साथ हैं” (मत्ती १:२३)।

आप इस धरती पर कभी तन्हा नहीं हैं। यीशु मसीह हमेशा आपके साथ मौजूद है, कभी दूर नहीं। वही हैं जो आपको पूरी तरह समझता है। मुश्क़िल हालातों में, यीशु मसीह सच्चे दोस्त के रूप में ख़ुद ज़ाहिर होता है:

यीशु मसीह वफ़ादार, सब्र करने वाला और मोहब्बत करने वाला है। आप जो भी हालातों से गुज़र रहे हैं, उसमें वह हमेशा आपके साथ खड़ा है और उसने आपका हाथ थामा हैं।

आप अकेले नहीं हैं। इम्मानुएल आपके साथ हैं!

आइए हम मिलकर दुआ करें।

प्रभु यीशु मसीह, तेरी वफ़ादारी, दोस्ती और मौजूदगी के लिए शुक्रिया। तू इम्मानुएल, हमारे साथ रहने वाले ख़ुदा है। मुझे पूरी तरह भरोसा है कि तू मुझे कभी नहीं छोड़ेगा, तू मेरा सच्चा और वफ़ादार दोस्त है। मैं जो भी हालातों से गुज़र रहा हूँ, उसमें मैं अकेला नहीं हूँ क्योंकि तू मेरे साथ है। यीशु मसीह के नाम में, आमीन।

आप एक चमत्कार हैं।

Cameron Mendes
Author

Worship artist, singer-songwriter, dreamer and passionate about spreading the Gospel.